*बाल कलाकार तन्वी चौधरी को विश्व महिला दिवस के अवसर पर किया गया सम्मानित*
गोरखपुर,बच्चों के पास असीमित प्रतिभा होती है, बच्चों को यदि सही दिशा निर्देशन और माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त हो जाए तो बच्चे एवरेस्ट की चोटी पर भी पताका लहरा सकते हैं. सेंको की तरफ से विश्व महिला दिवस के अवसर पर गोरखपुर शहर में विभिन्न सामाजिक और साहित्यिक कार्यों में योगदान देने वाली महिलाओं और कुछ युवा बच्चों को सम्मानित किया गया.असुरन चौराहे के पास माता रूबी चौधरी, पिता रवि चौधरी की इकलौती पुत्री जो कक्षा 6 सेंट एंथोनी पब्लिक स्कूल की छात्रा है. बचपन से ही नृत्य संगीत एवं कला में काफी रुचि थी. इसकी प्रतिभा को देखकर समाजसेवी सुनील मणि त्रिपाठी ने इसका हौसला बढ़ाया और चित्रकारिता के क्षेत्र में इसकी प्रतिभा को जांचा, परखा आज यह कुशल चित्रकार बन गई है. विगत वर्षों में कई पुरस्कारों से से नवाजा गया. युवा बाल कलाकार तन्वी चौधरी को आशिया गोरखपुरी और युवा शायर मिन्नत के आमंत्रण पर गोरखपुर के सेंको ज्वेलर्स के सभागार में मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाज सेविका सुधा मोदी और अध्यक्ष परमजीत कौर, पुष्पलता सिंह “अम्मा”, पूजा गुप्ता द्वारा अंग वस्त्र एवं गणेश लक्ष्मी चांदी की प्रतिमा देखकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर सुनीता सिंह, एकता उपाध्याय, पूजा गुप्ता, कल्पना श्रीवास्तव, मिस इंडिया रागिनी पाण्डेय,माधव प्रिया, प्रेमलता रसबिंदु, सोनिका खरवार, पल्लवी, रीति सिंह, ममता ओझा, स्वेच्छा, श्रीवास्तव, अपूर्वा पांडे, शोभा, राजीव तिवारी, डॉक्टर शाजिया खान, शाहिना, शिप्रा मासी को सम्मानित किया गया. समाजसेवी सुनील कुमार त्रिपाठी कुलदीप पाण्डेय, शैलजा पाण्डेय,पूजा पटेल आदि सम्मानित हस्तियां उपस्थित थी,सबने इस बाल कलाकार तन्वी चौधरी को आशीर्वाद एवं सुखमय भविष्य के लिए कामना किया, तथा भविष्य में प्रोत्साहित करने का निर्णय लिया.



