गोरखपुर : शोषित, वंचित, दलित, पिछड़े और बहुजन समाज के प्रेरणास्रोत मान्यवर कांशीराम की 92वीं जयंती आज (15 मार्च 2026) को राष्ट्रीय अंबेडकर महासभा के तत्वावधान में चारुचंद्रपुरी कॉलोनी, दाऊदपुर, गोरखपुर स्थित दलित जोड़ो अभियान समिति कार्यालय पर बड़ी ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अंबेडकर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद भारती (एडवोकेट) ने की, जबकि संचालन प्रदेश सचिव सोनू पासवान ने कुशलतापूर्वक किया।
सर्वप्रथम मुख्य अतिथि महेंद्र मोहन उर्फ गुड्डू तिवारी (प्रदेश पूर्व सदस्य, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग, भारत सरकार) ने मान्यवर कांशीराम के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि मान्यवर कांशीराम साहब ने दलित, पिछड़े, वंचित और शोषित समाज को जागृत करने तथा उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का अभूतपूर्व योगदान दिया। उनके प्रयासों से ही आज सामाजिक न्याय और समानता के अधिकार प्राप्त हुए हैं।
उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए राष्ट्रीय अंबेडकर महासभा और विशेष रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद भारती की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह संस्था लगातार दलित और पिछड़े समाज के अधिकारों के लिए संघर्षरत है तथा बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के मिशन को आगे बढ़ा रही है।
अध्यक्षीय संबोधन में चंद्रिका प्रसाद भारती (एडवोकेट) ने कहा कि बहुजन समाज की लड़ाई को मान्यवर कांशीराम ने मजबूती से लड़ा और बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के मिशन व कारवां को आगे बढ़ाया। अब राष्ट्रीय अंबेडकर महासभा इस मिशन को और तेजी से आगे बढ़ाएगी तथा शोषित-वंचितों के अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से,,रतन पासवान, प्रभु कनौजिया, लखन पासवान, विक्की कनौजिया, आशुतोष पाण्डेय, विजय साहनी, संदीप पासवान, केशव, दर्जनों आदि लोग मौजूद थे

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading