गोरखपुर  सोनभद्र जिले की तहसील दुद्धी में आयोजित वीर बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय रक्तदाता सम्मान समारोह में अमर फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक/अध्यक्ष अमर सिंह को सम्मानित किया गया। ट्रस्ट के द्वारा समय-समय पर समाज में रक्तदान, अंगदान, देहदान, अस्थि मज्जा दान के साथ-साथ नि:शुल्क योग सिखाना, तैराकी सीखाना, वृक्षारोपण, जल संरक्षण, नशा मुक्ति, पर्यावरण रक्षा, जैसे उल्लेखनीय कार्यों को देखते हुए उन्हें इस सम्मान के लिए चुना गया। उनके इस तरह के सामाजिक कार्य को देखते हुए शहर के कुछ सम्मानित शुभचिंतकों जैसे जयप्रकाश गोविंद राव, पंकज पांडेय, इमरान खान, मिनहाज, डॉ पवन कुमार मिश्रा, डाॅ के के सिंह, जय सिंह “चिंकू”, संजय सिंह “रघुवंशी”, संतेश्वर प्रताप सिंह “काजू”, डॉ राजीव कुमार मिश्रा, अजीत कुमार गुप्ता, अमरेश मिश्रा, धर्मेंद्र, अमित, संजय कुमार, भूपेंद्र कुमार सिंह, अमरनाथ त्रिपाठी सहित अन्य लोगों ने उन्हें बधाई दी।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading