*गोजए में हुआ मनोनीत पार्षद दुर्गेश बजाज का अभिनंदन, जन अपेक्षाओं पर खरा उतरने का दिया आश्वासन*

गोरखपुर. गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष और वरिष्ठ पत्रकार समाजसेवी श्री दुर्गेश बजाज को गोरखपुर नगर निगम के पार्षद के रूप में मनोनयन पर गोजए और प्रेस क्लब गोरखपुर ने उनका स्वागत और अभिनंदन किया.
श्री दुर्गेश बजाज जीडीए के भी सदस्य हैं, पिछले 20 वर्षों से गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन के कर्मठ सदस्य रहे हैं. आज संगठन के जिला परिषद रोड स्थित कैंप कार्यालय में उन्हें उत्तरीय के साथ माल्यार्पित कर स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया. इस अवसर पर गोजए अध्यक्ष रत्नाकर सिंह ने सभासद के रूप में उनके राजनितिक जीवन की नई पारी पर अपनी शुभकामनाएं व्यस्त की. वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव गणेश और महामंत्री अरुण सिंह ने माला पहनाकर स्वागत किया.प्रेसक्लब अध्यक्ष अंकज द्विवेदी वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजीत सिंह और महामंत्री वहाब खान और उनकी कार्यकारिणी की ओर से भी श्री दुर्गेश को शाल प्रदान कर सम्मानित किया गया. वक्ताओ ने कहा कि अपने परिवार के एक व्यक्ति ने राजनीति के प्रथम सोपान पर आज कदम रखा है,उनके जीवन की सुचिता, उनके पिता स्वर्गीय बालकृष्ण बजाज के आदर्श और लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आशीर्वाद, गोजए की शुभकामना से निश्चित ही दुर्गेश बजाज राजनीति की तमाम सीढ़ियां चढ़कर संगठन का नाम रोशन करेंगे. इस ऑप्शन पर श्री दुर्गेश बजाज ने कहा कि वरिष्ठ जनों के आशीर्वाद और शुभकामनाओं के साथ जनता की अपेक्षाओं पर खडा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा.
इस अवसर पर श्री राधे श्याम प्रजापति,सत्येंद्र शर्मा, मौली शेखर,शील वर्धन, नीरज सिंह, कनकहरी, संतोष तिवारी, कुंदन उपाध्याय,पंचानंद पांडे, उमेश मिश्रा,अरकान, मृत्युंजय नवल, जयप्रकाश प्रजापति, सूरज शर्मा, वैभव वर्मा,संजीव जयसवाल, चंद्र प्रकाश  आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे.

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading