*संविधान के 22 भागों को चित्रों के जरिए समझाया, विद्यार्थियों में बढ़ी जागरूकता*



बुधवार सुबह St. Andrews कॉलेज के विधि विभाग में एक विशेष व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें वरिष्ठ समाजसेवी, लेखक एवं लंबे समय तक संघ के प्रचारक रहे लक्ष्मीनारायण भाला ने बतौर विशिष्ट अतिथि विद्यार्थियों को संबोधित किया।

अपने प्रभावशाली व्याख्यान में लक्ष्मीनारायण भाला ने भारतीय संविधान के 22 भागों को चित्रों के माध्यम से बेहद सरल और रोचक ढंग से प्रस्तुत किया। उन्होंने संविधान की संरचना, उसके मूल आदर्शों और विभिन्न संवैधानिक प्रावधानों को सहज भाषा में समझाते हुए कहा कि भारतीय संविधान सिर्फ एक कानून की किताब नहीं, बल्कि देश की लोकतांत्रिक परंपराओं, सामाजिक मूल्यों और राष्ट्रीय एकता की मजबूत नींव है।

चित्रों के माध्यम से की गई प्रस्तुति ने विद्यार्थियों के लिए विषय को और भी आसान बना दिया। उन्होंने संविधान के हर भाग की विशेषताओं और उसके व्यावहारिक महत्व को उदाहरणों के जरिए स्पष्ट किया, जिससे उपस्थित छात्र-छात्राओं में विषय को लेकर गहरी रुचि और समझ विकसित हुई।

कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों और शिक्षकों ने इस व्याख्यान को अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक बताया। अंत में विधि विभाग की ओर से लक्ष्मीनारायण भाला का आभार व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रिंसिपल एस.डी. राजकुमार, विभागाध्यक्ष अतुल कुमार सिंह, प्रोफेसर तनवीर आलम, राकेश मिश्रा, रंजना श्रीवास्तव, परवेज आलम तथा कुमार गौरव श्रीवास्तव सहित अन्य प्राध्यापकगण भी उपस्थित रहे।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading