ध्वजारोहण से बी० एड० प्रशिक्षुओं का स्काउट गाइड प्रशिक्षण हुआ शुरू
मनुष्य को अनुशासित बनने में  प्रशिक्षित होना जरूरी:- डॉ अनुपम सिंह
परिवर्तन के दौर में स्काउट गाइड प्रशिक्षण जरुरी:- डॉ शुभ्रा
        भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश प्रादेशिक मुख्यालय लखनऊ द्वारा दिग्विजय नाथ स्नाकोत्तर महाविद्यालय गोरखपुर में बीएड  के शिक्षक शिक्षा विभाग में सहायक प्रदेशिक संगठन आयुक्त गोरखपुर मंडल मोहित कुमार के दिशा निर्देशन में पंचदिवसीय स्काउट गाइड शिविर का विधि विधान पूर्वक शुभारंभ हुआ
       इस अवसर पर प्रशिक्षक लीडर ऑफ़ द कोर्स सहायक लीडर ट्रेनर अजय गुप्ता बजरंगी सहयोगी प्रशिक्षिका लाजो रानी ने प्रशिक्षु अध्यापकों को स्काउट गाइड के विभिन्न विषयों जानकारी दी ।
     शिविर का शुभारंभ स्काउट गाइड प्रार्थना ध्वजारोपण के साथ हुआ
     इस अवसर पर मुख्य अतिथि दीनदयाल उपाध्याय गो0वि0वि0 के शिक्षक शिक्षा विभाग में सहायक आचार्य डॉ अनुपम सिंह ने कहा कि स्काउट गाइड प्रशिक्षण समाज में मनुष्य को अनुशासित बनाता है साथ ही प्रशिक्षण के माध्यम से कर्तव्य बोध के प्रति सजगता प्रदान होती है।
     इस दौरान कालेज की प्रोफेसर डॉ शुभ्रा श्रीवास्तव ने कहा कि सामाजिक परिवर्तन के नये दौर में छात्रों को अनुशासित बनने में स्काउट गाइड प्रशिक्षण की अहम भूमिका है।
       इस अवसर पर कालेज के प्रोफेसर डॉ अरुण तिवारी, राकेश कुमार सिंह,प्रदीप कुमार यादव,गोपाल सिंह उपस्थित रहे।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading