*किसान जागरूकता शिविर का आयोजन*
गोरखपुर,महाराजी, पिपराइच, दुबौली मां भूमि एग्रो फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड, किसान क्रॉफ्ट लिमिटेड, बेटर लाइफ फार्मिंग, पी.ऍम.वी. माल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड के संयुक्त तत्वाधान में महाराजी पिपराइच,गोरखपुर में एक किसान जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें गुड्डू सिंह (एफपीओ निदेशक), ऋषिकेश यादव( ग्राम प्रधान ), दशरथ भारती (ए.डी.ओ.ए.जी.), रविकांत सिंह (क्लस्टर लीड ), रोहित कुमार आई (आईएमआर), दीपक सिंह(बायर कंपनी ), आद्या प्रसाद (ए.डी.ओ.पी.पी.एस.)एवं मनोज श्रीवास्तव (सी.ई.ओ.), उपकेश वर्मा (पी.ऍम.वी.मार्ट), शिवाकांत सिंह (एग्रोनॉमिस्ट ) तथा सामाजिक कार्यकर्त्ता सुनील मणि त्रिपाठी ने दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम प्रारंभ किया. दुबौली मां भूमि एग्रो फार्मर के निदेशक गुड्डू सिंह ने बताया कि विगत 3 वर्षों से किसानों की कृषि संबंधित जो भी समस्याएं हैं, हम अपने एफ.पी.ओ. के द्वारा उसे त्वरित सुधार करने का प्रयास कर रहे हैं, इसमें किसानों का भरपूर सहयोग हमें मिल रहा है. हम काला नमक कलस्टर का भी निर्माण कर रहे हैं, जिससे किसानों को दोहरा लाभ मिलेगा. हम किसानों को मोटे अनाज के उत्पादन पर जोर दे रहे हैं, जो फसले प्राय: लुप्त हो गई हैं.किसानों को फसलों के उत्पादन,उसके क्रय -विक्रय का भी समुचित इंतजाम करने का प्रयास कर रहे हैं. जिससे किसान आत्मनिर्भर हो और स्वावलंबी बने.दशरथ भारती ने बताया कि किसानों की जो मूलभूत समस्याएं हैं उसे दूर करने का प्रयास कर रहे हैं.क्रय विक्रय एवं प्राकृतिक खादो के प्रयोग पर बल,जिससे उत्पादन क्षमता में वृद्धि हो, किसानों को उचित लाभ मिले,खेती की उर्वरा शक्ति बनी रहे. जिससे किसान स्वालंबी बने और देश खुशहाल हो. दीपक सिंह ने बताया कि किसानों को खेतों में आधुनिक कृषि यंत्रों के प्रयोग एवं जैविक खादो के प्रयोग पर विशेष बल दे रहे हैं. एफ.पी.ओ.निदेशक गुड्डू सिंह के यहाँ हम शीघ्र बी.एल.एफ.सेंटर डालने का भी हम प्रयास कर रहे हैं और शीघ्र ही किसानों को समुचित फायदा मिलेगा,जिससे किसानों की भटकाव की स्थिति दूर होगी. किसान क्रॉफ्ट से शिवाकांत सिंह (एग्रोनॉमिस्ट )ने किसानों क़ो फसलों के सीधी बुवाई के बारे में बताया,जिससे समय की बचत होगी, लेबर कॉस्ट में कमी आएगी, पानी कम लगेगा,उत्पादन क्षमता में वृद्धि होगी तथा कम लागत में अधिक से अधिक उत्पादन होगा, जिससे किसान खुशहाल होंगे. हमारे पास गुणवत्ता श्रेणी में धान की कई किस्मे उपलब्ध हैं,जो विभिन्न समय पर विभिन्न मृदा में उपज अच्छी हो सकती है. दुबौली मां एफ.पी.ओ. सेंटर पर सारी किस्मे उपलब्ध है. अंत में ग्राम प्रधान ऋषिकेश यादव ने सभी उपस्थित किसान बंधुओ,सम्मानित सदस्यों,माताओं क़ो धन्यवाद ज्ञापित किया. इस अवसर पर ग्राम सभा के मंटू यादव, रामसिंह वर्मा, मनोज श्रीवास्तव, शीला, रीना, विमला आदि सम्मानित माताएँ, बहने किसान बंधु उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी सुनील मणि त्रिपाठी त्रिपाठी के द्वारा किया गया.
