मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) महोदय की अध्यक्षता में जिला स्तरीय डेटा वैलिडेशन बैठक सम्पन्न
गोरखपुर lमुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जिला स्तर पर डाटा वैलिडेशन से संबंधित बैठक दिनांक 9 अप्रैल 2026 कोआयोजित की गई। बैठक में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अरुण चौधरी, डी पी एम पंकज आनंद , टी एस यू के डॉ प्रहलाद, डॉ कुसुम, पवन सहित सभी ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक (BPM), सहायक शोध अधिकारी (ARO), स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी (HEO), डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) उपस्थित रहे।
बैठक में विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों के अंतर्गत उपलब्ध कराए जा रहे डाटा की समीक्षा की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी संबंधित अधिकारी/कर्मचारी एक-एक सब सेंटर को अपनाकर वहां के सभी स्वास्थ्य संकेतकों (Indicators) के डाटा का गहन परीक्षण करते हुए आवश्यक सुधार सुनिश्चित करें।
साथ ही निर्देश दिए गए कि सभी अधिकारी अपने-अपने स्तर पर बैठक आयोजित कर कल तक समस्त रिपोर्ट एवं डाटा को शुद्ध एवं अद्यतन कर लें, ताकि पोर्टल पर उपलब्ध जानकारी वास्तविक स्थिति के अनुरूप हो सके।
बैठक में परिवार नियोजन (Family Planning) तथा जननी सुरक्षा योजना (JSY) के अंतर्गत संस्थागत प्रसव (Delivery) की संख्या बढ़ाने हेतु प्रभावी रणनीति बनाने पर भी विशेष बल दिया गया। इसके लिए क्षेत्र स्तर पर जनजागरूकता बढ़ाने तथा लाभार्थियों को योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाने के निर्देश दिए गए।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करें।


