उन सभी अभिभावकों को सलाम जिन्होंने सरकारी विद्यालयों का भरोसा कर अपनी बच्चियों का कराया नामांकन:गौरव अग्रवाल गोरखपुर । क्षेत्र पाली अंतर्गत कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय माड़र में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन कर शिक्षा उन्यन संगोष्ठी व वार्षिक परीक्षा परिणामों का अंक पत्र, मेडल व पुरस्कार वितरित किया गया । इस दौरान बच्चों द्वारा प्रस्तुत भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम अत्यंत मनमोहक रहा । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी गौरव अग्रवाल व विशिष्ट अतिथि के रूप में शिक्षक संघ के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष व जिला उपाध्यक्ष विपिन बिहारी दुबे रहे । कार्यक्रम का सफल संचालन सहायक अध्यापिका निहारिका सिंह ने किया । कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलनकर शुरू किया गया उसके बाद मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों को माला पहनाकर व अंग वस्त्र तथा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया, तत्पश्चात विद्यालय के बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का जोरदार स्वागत अभिनंदन वंदन किया गया । स्कूल के उत्साहित छात्रों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जिसमें लघु नाटिका से लेकर प्रेरणादायक नृत्य शामिल रहा । कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सेल्फी प्वाइंट के साथ-साथ विद्यालय की शिक्षिकाओं और बच्चों द्वारा तैयार टीएलएम की प्रदर्शनी भी लगाई गई थी जिसका अतिथियों ने अवलोकन किया । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि विपिन बिहारी दुबे ने कहा शिक्षा सर्वांगीण विकास करती है इसमें एक व्यक्ति जिम्मेदार नहीं होता इसमें प्रत्येक व्यक्ति अध्यापक, अभिभावक, छात्र सबकी रुचि शिक्षा के प्रति होनी होती है तभी इस तरह का बेहतर परिणाम मिलता है इसके लिए उन्होंने विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक कुलदीप सिंह व उनके समस्त सहायक अध्यापिकाओं, अध्यापकों की खुले हृदय से प्रशंसा की उन्होंने यह भी कहा कि समय बदल गया है पहले बैठने की टाट पट्टी नहीं होती थी और आज स्मार्ट क्लास संचालित हो रहे हैं । मुख्य अतिथि गौरव अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा हमें बहुत खुशी होता है कि बेसिक के अध्यापक जो समस्त योग्यताओं से परिपूर्ण हैं वह दूर दराज गांवों में जाकर बच्चों को शिक्षा ग्रहण कराते हैं, मेहनत करते हैं इसके लिए तो सबसे पहले वह धन्यवाद के पात्र हैं । यहां इस वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में यह देखने को मिला कि 90 से 95% अवार्ड लड़कियों ने हासिल किया इसके लिए विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक कुलदीप सिंह व इस विद्यालय के समस्त अध्यापक अध्यापिकाओं तथा गांव के उन अभिभावकों को सलाम । यहां के प्रभारी प्रधानाध्यापक और गुरुजनों ने अच्छी शिक्षा देकर विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं को इस काबिल बनाया कि आज बच्चियाँ मेहनत करके शिक्षा के क्षेत्र में अपना नाम रोशन कर रही हैं और इसके साथ ही उन अभिभावकों का पुनः धन्यवाद करना चाहता हूं जिन्होंने भरोसा करके अपने लड़कियों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए विद्यालय में भेजा और लड़कियां, लड़कों से बेहतर परिणाम लाई । अब लड़के लड़कियों में कोई फर्क नहीं है जो मेहनत करेगा वह आगे बढ़ेगा इसके साथ ही उन्होंने विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं को बेहतर परिणाम लाने हेतु प्रोत्साहित किया और अभिभावकों को शिक्षा के महत्व को बताते हुए नियमित रूप से बच्चों को विद्यालय भेजने के लिए प्रेरणादायक संदेश दिया । कार्यक्रम के अंत में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक पाली के अध्यक्ष व विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक कुलदीप सिंह ने आए हुए समस्त आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा यह विद्यालय एक ऐसा केंद्र है जहां केवल किताबी शिक्षा ही नहीं दी जाती है बल्कि यह वह मंदिर है जहां भारत के भविष्य का निर्माण होता है । इन्हीं विद्यालयों से भारत के भविष्य निकलते हैं । अभिभावक अपने से कहीं ज्यादा भरोसा शिक्षकों पर करते हुए अपने बच्चों का हाथ इस विद्यालय में पकड़ाते हैं और हम उनके भरोसे को मजबूती देते हुए बच्चों का नैतिक शिक्षा, खेल, सांस्कृतिक, वाह्य ज्ञान, अनुशासन आदि से सर्वांगीण विकास करते हुए देश का अच्छा नागरिक तैयार करते हैं । कार्यक्रम में मुख्य रूप से अम्बरीश प्रताप कोषाध्यक्ष उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक- पाली, ग्राम पंचायत माड़र के ग्राम प्रधान विकेश साहनी, विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष फूला देवी, गंगा शरण सिंह सेवा निवृत्त शिक्षक कंपोजिट पू०मा०वि०मिनवा,
प्रेम चौबे जी (प्रभारी प्रधानाध्यापक पूर्व माध्यमिक विद्यालय डुमरी निवास), अभिनय मद्देशिया ( ARP ब्लॉक पाली), राजेश सिंह (प्रभारी प्रधानाध्यापक कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय लोनिया) नागेंद्र सिंह , अजीत सिंह, अरविंद , विजयपाल सिंह , अखंड प्रताप सिंह, राजीव सिंह (समाजसेवी) और इतने अल्प समय में जिनके द्वारा इस कार्यक्रम को इतना शानदार बनाने के लिए मेहनत किया कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय माड़र के शिक्षक एवं शिक्षिका अरविंद सिंह, अनुप्रिया श्रीवास्तव, डेज़ी सिंह, साधना कमलेश,संतोष कुमार, संध्या सिंह, रामशरण, विवेक सिंह, रिजवान अहमद और जिनके लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया उस विद्यालय के बच्चे, अभिभावक, विद्यालय की समस्त रसोईया और नामांकन वृद्धि हेतु आमंत्रित किये गए माड़र सहित अगल-बगल के गांव की सम्मानित जनता उपस्थिति रही ।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading