*डॉoभीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई*

*गोरखपुर |* महानगर के नगर निगम वार्ड 11 बड़गो में भारतीय संविधान के शिल्पकार,ज्ञान के प्रतीक, महान समाज सुधारक, देश के प्रथम विधि मंत्री,भारत रत्न बाबा डॉ. भीमराव अंबेडकर  की 135वीं जयंती (14 अप्रैल 2026) पर बड़ी संख्या में रैली सहित , गाजाबाजा, बैनर, नारा लगाते, फूल माला बरसाते हुए बड़े धूम धाम से मनाया गया |बाबा साहेब ने समानता, न्याय और बंधुत्व के सिद्धांतों के साथ आधुनिक भारत की नींव रखी। बड़गो वार्ड के निवासी जुलुस के संयोजक रहे प्रदीप कुमार गौतम ने कहा बाबा साहेब पूरे विश्व के कोहिनूर रहे है जो सामाजिक आर्थिक जातिगत छुवा छूत भेद भाव व पाखंड की लडाई लड़ी और शिक्षा  जीवन विकास न्याय दिलवाने का कार्य किया अम्बेडकरवादीयों आइए, उनके “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो” के संदेश को अपनाकर समतामूलक समाज के निर्माण का संकल्प लें। बड़गो क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर अंबेडकरवादियों ढोल-नगाड़ों और अबिर, गुलाल के बीच रैली निकाल इस दौरान बाबासाहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। विशाल पदयात्रा में “बाबासाहेब अमर रहें”, “जब तक सूरज-चाँद रहेगा, बाबासाहेब का नाम रहेगा” और “संविधान निर्माता अमर रहें” जैसे गगनभेदी नारे गूंजे।
कार्यक्रम में प्रदीप कुमार गौतम, पार्षद विनोद पासवान,मनीष कुमार, बलिराम,संतोष कुमार, सुक्खू लाल,विकास कुमार,विजेंद्र,विशाल, हर्ष, रितेश, बृजेश, अभिषेक,आशीष, राज, आकाश, सुंदर,सदानंद, सुभाष, इंद्रसेन,विजय कुमार,सत्या ,नीरज कुमार, विनोद कुमार भारती, सतीश कुमार सहित शामिल रहे l

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading