आंबेडकर जयंती पर निकली भव्य रैली, समाजसेवी आकाश कुमार के नेतृत्व में जागरूकता का संदेश।



*गोरखपुर, 14 अप्रैल।*

आज  डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। ग्राम बेला एवं ग्राम हरपुर, मटिहनीया में समाजसेवी आकाश कुमार, राजन कुमार,विपिन, अमित कुमार  के नेतृत्व में भव्य रैली का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
रैली के दौरान प्रतिभागियों ने बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया और समाज में शिक्षा, समानता तथा अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया। युवाओं और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए पूरे क्षेत्र में जोश और उत्साह का माहौल बना दिया।
इस दौरान समाजसेवी आकाश कुमार ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के विचार आज भी समाज को दिशा देने का कार्य करते हैं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलकर समाज में समानता और भाईचारा स्थापित करें।
कार्यक्रम के दौरान बेला काटा चौकी प्रभारी एसआई रमेश साहनी एवं कांस्टेबल चंदन सिंह सहित अन्य पुलिस बल की मौजूदगी में रैली शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। सुरक्षा व्यवस्था के लिए स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading