*नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी, 24 घंटे में चार्जशीट दाखिल*


गोरखपुर। थाना पीपीगंज पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप में एक अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए त्वरित कार्रवाई का उदाहरण पेश किया है। पुलिस ने मामले में सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर 24 घंटे के भीतर ही चार्जशीट भी दाखिल कर दी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष पीपीगंज अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विपिन विश्वकर्मा पुत्र उमा प्रकाश विश्वकर्मा, निवासी गजरिया लक्ष्मीपुर द्वितीय, थाना पीपीगंज के रूप में हुई है। उसके खिलाफ मु0अ0सं0 141/2026 के तहत धारा 65(1) भा.न्या.सं. व 3/4(2) पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज है।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अनिकेत भारती सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading