*चिलुआताल पुलिस की तत्परता से ऑनलाइन धोखाधड़ी के 19,992 वापस, पीड़ित को मिली राहत*


गोरखपुर। साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के अभियान के तहत थाना चिलुआताल पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए ऑनलाइन धोखाधड़ी के शिकार एक पीड़ित की पूरी धनराशि 19,992 वापस दिला दी। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से पीड़ित को बड़ी राहत मिली है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक उत्तरी के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक अपराध के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष चिलुआताल के नेतृत्व में साइबर सेल टीम ने यह सफलता हासिल की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित ने दिनांक 23 मार्च 2026 को ऑनलाइन भुगतान करते समय गलतीवश एक अज्ञात नंबर पर यूपीआई के माध्यम से ₹19,992 ट्रांसफर कर दिए थे। इसके बाद पीड़ित ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।
मामले की जानकारी मिलते ही थाना चिलुआताल की साइबर टीम ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से संबंधित बैंक एवं वित्तीय संस्थानों से समन्वय स्थापित कर पूरी धनराशि को होल्ड कराया गया और

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading