राष्ट्रीय सर्व जनकल्याण संकल्प पार्टी किसी भी दल को समर्थन या गठबंधन नहीं करेगी- राष्ट्रीय अध्यक्ष

गोरखपुर। आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर प्रदेश की राजनीतिक गतिविधियाँ तेज होती जा रही हैं। इसी क्रम में उभरता हुआ नया दल राष्ट्रीय सर्व जनकल्याण संकल्प पार्टी ने भी चुनावी तैयारियों को लेकर बड़ा ऐलान किया है।
पार्टी प्रमुख व राष्ट्रीय अध्यक्ष व समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय ने प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की अधिकतम सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी और जनता के बीच एक मजबूत विकल्प के रूप में चुनाव मैदान में उतरेगी।
गोरखपुर व आस पास के जनपदों से पार्टी के कार्यकर्ता, युवा, किसान, महिलाएं एवं सामाजिक संगठन के लोग अधिक संख्या मे जुड़ रहे हैँ और पार्टी के नीतियों से संतुष्ट है। आगामी विधानसभा चुनाव से पूर्व उत्तर प्रदेश से लाखों कार्यकर्ताओं को पार्टी निशुल्क जोड़ने का कार्य कर रही है। चुनाव मे पार्टी द्वारा सभी योग्य उम्मीदवार को निःशुल्क मे टिकट दिया जायेगा। पार्टी अध्यक्ष ने यह भी कहा कि राष्ट्रीय सर्व जनकल्याण संकल्प पार्टी शीघ्र ही सभी जनपदों के कार्यकारिणी का गठन करेंगी और जनता के बीच पहुंच कर सेवा के लिए प्रेरित करेगी। पार्टी का उद्देश्य केवल चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि वर्षों से प्रदेश की जनता मूलभूत समस्याओं जैसे बेरोजगारी,शिक्षा,स्वास्थ्य,किसानों की बदहाली,महिला सुरक्षा और भ्रष्टाचार, महंगाई आदि जैसी समस्याओं से जूझ रही है,लेकिन अब जनता बदलाव चाहती है।
पाण्डेय जी ने कहा कि पार्टी “संकल्प हमारा,कल्याण सबका” के मूल मंत्र के साथ आगे बढ़ रही है। पार्टी का लक्ष्य समाज के हर वर्ग को सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर दिलाना है।यदि जनता का आशीर्वाद मिला तो पार्टी प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने, युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करने,किसानों को उचित मूल्य और सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए ठोस कदम उठाएगी। कुलदीप पाण्डेय ने कहा कि आज प्रदेश का युवा रोजगार के लिए भटक रहा है। पढ़ाई पूरी करने के बाद भी युवाओं को उचित अवसर नहीं मिल पा रहे हैं। पार्टी युवाओं के लिए स्वरोजगार,कौशल विकास और नई उद्योग नीति पर विशेष कार्य करेगी। किसानों की आय बढ़ाने और गांवों के विकास के लिए अलग से योजनाएं तैयार की जाएंगी। गांव, गरीब, किसान और मजदूर पार्टी के संकल्प की प्राथमिकता में रहेंगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पाण्डेय ने महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष जोर देते हुए कहा कि महिलाओं को सम्मान और सुरक्षित वातावरण देना किसी भी सरकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। पार्टी महिला सुरक्षा, शिक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए विशेष अभियान चलाएगी। साथ ही गरीब एवं वंचित वर्ग के लोगों को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ दिलाने के लिए पारदर्शी व्यवस्था लागू करने का संकल्प लिया गया है। आरक्षण मुक्त समाज बनाएंगे, यूजीसी काला कानून,एससी एसटी को समाप्त कराएंगे।
प्रेस वार्ता के दौरान संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता गांव-गांव और घर-घर जाकर जनता को पार्टी की नीतियों और विचारधारा से अवगत कराएं। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में राष्ट्रीय सर्व जनकल्याण संकल्प पार्टी उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक मजबूत जनआंदोलन के रूप में उभरेगी।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading