*समय से अस्पतालों पर उपस्थिति सुनिश्चित हो, हीट वेब से बचाव के इंतजाम रखें*

सीएमओ ने खोराबार पीएचसी और चौरीचौरा सीएचसी का किया औचक निरीक्षण

जिला स्वास्थ्य समिति की कार्यकारी इकाई की बैठक में की गयी स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा

*गोरखपुर।* जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेश झा ने निर्देश दिया है कि सभी चिकित्सा इकाइयों पर निर्धारित समय पर अधिकारी और कर्मचारी अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें। सभी की उपस्थिति की औचक जांच कर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इसी कड़ी में सीएमओ ने खुद सोमवार को सुबह नौ बजे से दस बजे के बीच खोराबार पीएचसी और चौरीचौरा सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान चौरीचौरा सीएचसी अधीक्षक सहित कुछ अन्य कर्मियों के समय से अस्पताल न पहुंचने पर सीएमओ ने नाराजगी जतायी और स्पष्टीकरण मांगा है। सीएमओ कार्यालय के प्रेरणा श्री सभागार में सोमवार को ही हुई जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में भी उन्होंने समय से उपस्थिति पर जोर दिया। साथ ही सभी अस्पतालों पर हीट वेब से बचाव के इंतजाम के भी निर्देश दिये।

चौरीचौरा सीएचसी के निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने एनबीएसयू मैटरनल साइट को लेकर चर्चा की। उनके निरीक्षण में खोराबार पीएचसी पर सभी कर्मी उपस्थित पाए गए। जिला स्वास्थ्य समिति की कार्यकारी निकाय की बैठक के दौरान सीएमओ ने विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा की और उनके गुणवत्तापूर्ण संचालन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शासी निकाय की बैठक के पहले सभी जिम्मेवार लोग गैप्स को दूर कर लें। यह सुनिश्चित किया जाए कि अस्पतालों पर सभी दवाएं, जांच और अन्य सरकारी प्रावधानों वाली आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रहें। अगर किसी जांच, दवा या उपकरण की कमी है तो समय से अवगत करा कर उसे दूर करा लिया जाए।

सीएमओ ने अस्पतालों पर हीट स्ट्रोक के मरीजों के इलाज के पुख्ता इंतजाम रखने पर जोर दिया और कहा कि इस सम्बन्ध में जनमानस में भी व्यापक प्रचार प्रसार कराया जाए। लोगों को बताया जाए कि तेज धूप होने पर घर से निकलने से बचें। अगर बाहर निकल रहे हैं तो सिर को ढक कर निकलें। हीट स्ट्रोक का लक्षण दिखते ही नजदीकी अस्पताल पर मरीज को ले जाएं। बैठक में सभी एसीएमओ और चिकित्सा अधिकारी प्रमुख तौर पर मौजूद रहे।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading