*गीडा पुलिस ने चोरी के मामले में पांच अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, बाइक, मोबाइल व नकदी बरामद*



गोरखपुर। थाना गीडा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चोरी के मामले में पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक अदद प्लसर मोटरसाइकिल, पांच अदद मोबाइल फोन तथा ₹4,30,100 नगद बरामद किया है।

पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार अभियुक्तों में अजय पाण्डेय, राम प्रकाश भारती, उमेश गुप्ता, अजय कुमार और रिंकू कुमार शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार वादी मृत्युंजय सिंह निवासी मल्हीपुर थाना गीडा ने विद्युत केबल चोरी की सूचना दर्ज कराई थी। मामले में मुकदमा अपराध संख्या 226/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपियों को 20 मई 2026 को करीब 1:40 बजे पिपरी गांव के पास से हिरासत में लिया।

पूछताछ के बाद आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक प्लासर मोटरसाइकिल, पांच मोबाइल फोन तथा ₹4 लाख 30 हजार 100 रुपये नकद बरामद किए गए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) व 3(5) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया है।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading