गोरखपुर । खोराबार थाना अंतर्गत ग्राम सभा डांगीपार पक्कवा मार्ग पर भारी जल जमाव होने से ग्रामीणों में रोष उत्पन्न हुआ जिसको लेकर दर्जनों ग्रामीण सड़क पर आ गए और जन अधिकार पार्टी के जिला अध्यक्ष रविंद्र मौर्य के नेतृत्व में मीडिया को अपनी समस्याओं से अवगत कराया । समस्याओं के संबंध में जहां ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों पर सवाल खड़ा किया तो वहीं जन अधिकार पार्टी के जिला अध्यक्ष रविंद्र कुमार मौर्य ने जलमग्न हुए सड़क पर बोलते हुए कहा कि यहां के जनप्रतिनिधि मौन है, जनता परेशान है, बीच सड़क में गड़ही व नाले का गंदा पानी का जल जमाव होने से लोगों का आना-जाना दुर्लभ हो गया है । बहुत सारे लोग अपनी बाइक से गिर जा रहे हैं उनका मोबाइल पानी में गिर जा रहा है तमाम लोग चोटिल हो रहे हैं इस संबंध में शासन प्रशासन को आगाह किया कि अगर एक हफ्ते के अंदर इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुआ तो ग्रामीणों को लेकर धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी । इस दौरान ग्राम सभा डांगीपार के दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे । इसी तरह डांगीपार से भागलपुर का रास्ता भी बीच में बेहद खराब है वहां भी नाले का गंदा पानी का जल जमाव हो रहा है और सामने खेत में भारी नुकसान हो रहा है इसका भी संज्ञान लेकर अभिलंब इस पर कार्य करने की जरूरत है ।




