गोरखपुर चौरी चौरा। ग्रामीण पत्रकार एशोसिएशन के संस्थापक बाबू बालेश्वर लाल की 39वीं पुण्यतिथि चौरी चौरा में ग्रामीण पत्रकारिता के रूप में बड़े ही धूम धाम से श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर पत्रकार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। जिसमें संगठन की मजबूती और पत्रकारों के हीतों पर विशेष चर्चा की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव जय प्रकाश गोविन्द राव तथा विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष विपीन शाही रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव श्री राव ने स्व. बालेश्वर लाल जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ग्रामीण पत्रकार एशोसिएशन का गठन करके पत्रकारिता का अलख जो जगाया है वह आज पुरे देश में वटवृक्ष का रूप धारण कर चुका है। ग्रा प ए देश का सबसे बड़ा संगठन बन चुका है।
इसी क्रम में जिलाध्यक्ष डाक्टर विपीन शाही ने ग्रामीण पत्रकार एशोसिएशन के वर्तमान ढांचे पर प्रकाश डालते हुए स्व. बालेश्वर लाल जी के योगदान को याद किया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष प्रतिनिधि भगवती प्रताप सिंह एवं मण्डल उपाध्यक्ष ने दुर्गा सिंह ने संबोधित करते हुए बताया कि स्व. बालेश्वर लाल ने बहुत ही संघर्ष करके ग्रामीण पत्रकार एशोसिएशन की नीव रखी है। हम सभी ग्रामीण पत्रकारों कों उनके बताए हुए आदर्शो पऱ चलने कि जरूरत है। कार्यक्रम का संचालन तहसील अध्यक्ष श्री राधेश्याम पांडेय ने किया। इस अवसर पऱ संरक्षक डा. शिवेंद्र नाथ, जिला उपाध्यक्ष भुनेश्वर दूबे, समीर यादव, राजन जायसवाल, अनिल कुमार पाण्डेय, महामंत्री वेदपति त्रिपाठी, मनीष सिंह,कृष्ण मुरारी शुक्ला, पंडित हेमन्त तिवारी, प्रचार मंत्री बृजेश पाठक, संदीप कुमार, रामानंद पांडेय, सहित तमाम पत्रकार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading