*पीएमएसएमए दिवस के दस वर्ष पूरे होने पर गर्भवती को दिए योग के टिप्स*

जिला महिला अस्पताल में एसआईसी और सीएमओ की मौजूदगी में हुआ आयोजन

*एनेक्सी भवन में संवाद कार्यक्रम में बतायी गयीं स्वास्थ्य क्षेत्र की उपलब्धियां*

*गोरखपुर।* प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस (पीएमएसएमए दिवस) के दस वर्ष पूरे होने पर मंगलवार को जिला महिला अस्पताल में वृहद आयोजन किया गया। इस अवसर पर गर्भवती को योग करने के टिप्स दिए गए। साथ ही अस्पताल के स्टॉफ को भी गर्भावस्था में योग की महत्ता के बारे में जानकारी दी गयी। ये स्टॉफ अस्पताल आने वाली गर्भवती को योग सिखाएंगे। जिला महिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ जय कुमार और सीएमओ डॉ राजेश झा की मौजूदगी में पंडित दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की शिक्षिका प्रोफेसर दिव्या रानी सिंह और योग ट्रेनर ने मौजूद लोगों को प्रशिक्षण दिया। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र में सरकार के बारह वर्ष पूरे होने एनेक्सी भवन में आयोजित संवाद कार्यक्रम में स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र की उपलब्धियों के बारे में भी जानकारी दी गयी।

जिला महिला अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में बताया गया कि गर्भावस्था में योग से तनाव और चिंता में कमी होती है। यह गर्भावस्था को सुरक्षित बनाता है। इससे शारीरिक शक्ति, लचीलेपन और सहनशक्ति में वृद्धि होती है। योग प्रसव प्रक्रिया को आसान बनाता है। यह धात्री महिलाओं के लिए स्तनपान में सहायक है। इससे मां और शिशु दोनों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। इस अवसर पर सीएमओ डॉ झा ने प्रोफेसर दिव्या रानी सिंह और एसआईसी डॉ जय कुमार को सम्मानित किया। इस अवसर पर सीएमओ ने बताया कि पीएमएसएमए दिवस पर पिछले दस वर्षों में प्रत्येक माह की नौ तारीख को करीब दो लाख से अधिक गर्भवती की जांच की गयी। इस अवधि में 24702 उच्च जोखिम गर्भावस्था वाली महिलाओं की पहचान की गयी। कार्यक्रम में मातृ स्वास्थ्य परामर्शदाता डॉ सूर्य प्रकाश और यूपीटीएसयू के प्रतिनिधिगण मौजूद रहे।

एनेक्सी भवन में आयोजित संवाद कार्यक्रम में पहुंचे सीएमओ डॉ झा ने सहजनवां विधायक प्रदीप शुक्ला और सीडीओ शाश्वत त्रिपुरारी की मौजूदगी में पिछले बारह वर्षों में सरकार की स्वास्थ्य क्षेत्र की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना, आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन सहित केन्द्र सरकार की विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर डिप्टी सीएमओ डॉ अश्विनी चौरसिया, एनयूएचएम के जिला समन्वयक सुरेश सिंह चौहान सहित कई चिकित्सा अधिकारी और विभिन्न विभागों के लोग मौजूद रहे।

सीएमओ ने अपने कार्यालय से वर्चुअल माध्यम से डेरवा और बेलघाट के सीएचओ का अभिमुखीकरण भी किया। इस दौरान डॉ झा ने उन्हें गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अभिमुखीकरण कार्यक्रम में डीसीपीएम रिपुंजय पांडेय और सहयोगी संस्थाओं ने विशेष सहयोग किया।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading