*खुला नाला एक बार फिर बना मौत का कारण, हादसे का वीडियो वायरल*
गोरखपुर। शाहपुर थाना क्षेत्र के फातिमा रोड स्थित बांस मंडी के सामने मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसे में 40 वर्षीय तेतर दास की खुले नाले में गिरने से मौत हो गई। मृतक बिहार के समस्तीपुर जिले का निवासी बताया जा रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेतर दास सड़क किनारे स्थित गहरे खुले नाले में गिर गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हादसे के बाद मौके का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में लोगों की भीड़ और नाले से युवक को बाहर निकालने के प्रयास दिखाई दे रहे हैं। घटना ने एक बार फिर खुले नालों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।
