हज कमेटी ऑफ इंडिया ने की हज सत्र 2027 की आधिकारिक घोषणा

गोरखपुर। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज सत्र 2027 (1448 हिजरी) के लिए आधिकारिक घोषणा कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक इच्छुक हज यात्रियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 22 जून से प्रारंभ हो चुकी है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई है

नेहाल अहमद ने बताया कि हज आवेदन https://hajcommittee.gov.in पर या ‘हज सुविधा’ मोबाइल एप के जरिए ऑनलाइन किया जा सकता है। हज-2027 के लिए आवेदन करते समय आवेदकों को कुछ आवश्यक बातों का विशेष ध्यान रखना होगा। हज आवेदन के लिए मशीन रीडेबल पासपोर्ट अनिवार्य है। हस्तलिखित पासपोर्ट स्वीकार नहीं किए जाएंगे। पासपोर्ट की जारी तिथि 20 जुलाई, 2026 या उससे पहले की होनी चाहिए। पासपोर्ट की वैधता 31 दिसंबर 2027 तक अनिवार्य रूप से होनी चाहिए। आवेदन के समय आवेदकों को सफेद बैकग्राउंड के साथ पासपोर्ट साइज फोटो, पासपोर्ट के पहले और अंतिम पृष्ठ की प्रति, एड्रेस प्रूफ, कैंसिल चेक या बैंक पासबुक की प्रति अपलोड करनी होगी। हाजी मुहम्मद वसीम ने बताया कि आवेदन करने के बाद केवल मृत्यु या गंभीर बीमारी की दशा में ही फॉर्म निरस्त किए जा सकते हैं। अन्यथा स्थिति में धनराशि की कटौती की जाएगी। इसलिए सभी इच्छुक आवेदकों से अनुरोध किया गया है कि आवेदन करने से पूर्व हज गाइडलाइंस को भली-भांति पढ़ लें। हज फॉर्म ई-सुविधा केंद्र, साइबर कैफे, एंड्रॉइड या आईफोन एप के जरिए भी भरे जा सकते हैं। चयनित हज यात्रियों को 10 अगस्त तक एडवांस हज अमाउंट 1,52, 300 रुपये जमा करना होगा।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading