गोरखपुर इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी की एक विशेष बैठक मोहल्ला जाफरा बाजार में कमेटी के जिला अध्यक्ष सैयद इरशाद अहमद की अध्यक्षता में आयोजित किया गया तथा संचालन कमेटी के महासचिव हाजी सोहराब खान ने बखूबी निभाया बैठक को संबोधित करते हुए इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी के जिला अध्यक्ष सैयद इरशाद अहमद ने कहा गोरखपुर जनपद में मोहर्रम का जुलूस बड़े जोश खरोश के साथ निकाला गया सभी मुतवालियों ने एक दूसरे का सम्मान करते हुए परम्परागत मार्गो से जुलूस निकाला शहर में आपसी भाईचारा मेल मिलाप का माहौल से सभी जुलूस सम्पन्न हुआ सभी जुलूस की सरपरस्ती इमामबाड़ा के सातवें गद्दनशीन सैय्यद अयान अली शाह ने बखूबी निभाया जुलूस को सकुशल सम्पन्न होने पर इमामबाड़ा इस्टेट के सातवें गद्दनशीन सैयद अयान अली शाह जिला प्रशासन नगर निगम प्रशासन शहर के सभी मुतवल्लीयो जुलूस का इस्तकबाल करने वालों प्रिंट मीडिया इलेक्ट्रॉनिक मीडिया बिजली विभाग जलकल विभाग छाया कारो सामाजिक संगठनों पुलिस प्रशासन जुलूस सकुशल सम्पन्न कराने का अहम भूमिका निभाने वालों का इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी सभी के प्रति शुक्रिया अदा करती है कमेटी के महासचिव हाजी सोहराब खान ने कहा कि मोहर्रम का जुलूस सकुशल सम्पन्न कराए जाने पर कमेटी की तरफ से एक प्रतिनिधि मंडल जिला अधिकारी महोदय से कल 29, 6, 26 को 12:00 बजे मिलेगा और उनके प्रति कमेटी की तरफ से शुक्रिया आभार व्यक्त किया जाएगा
बैठक में मुख्य रूप से सैयद वसीम इकबाल अशफाक मेकरानी शकील शाही आफताब अहमद कबीर अली हामिद अंसारी मोहम्मद अनीस एडवोकेट फजल खान तमाम लोग उपस्थित थे

