गोरखपुर -केंद्रीय कार्यालय संध्या बिहार नौसङ मत्स्येंद्र नगर गोरखपुर में आ. ओमकार धारिया राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राष्ट्रीय अंबेडकर महासभा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ तथा कार्यक्रम का संचालन पुरुषोत्तम कुमार बौद्ध मंडल प्रभारी राष्ट्रीय अंबेडकर महासभा ने की। सर्वप्रथम कोल्हापुर के राजश्री छतपति साहू जी महाराज के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण मुख्य अतिथि चंद्रिका प्रसाद भारती (एडवोकेट) राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय अंबेडकर महासभा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में दिनेश कुमार जिला कार्यकारी अध्यक्ष गोरखपुर ने चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। और पुरुषोत्तम कुमार बौद्ध मंडल प्रभारी ने सभी को त्रिशरण पंचशील दी। जयंती समारोह को संबोधित करते हुए चंद्रिका प्रसाद भारती (एडवोकेट) राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय अंबेडकर महासभा ने कहा कि छतपति साहू जी महाराज ने अपने शासनकाल में बाबा साहब डॉ. बी. आर. अंबेडकर को छात्रवृत्ति देकर इंग्लैंड पढ़ाई के लिए भेजा और बाबा साहब डॉ. बी.आर. अंबेडकर को अपने ही राज्य में नौकरी भी दिया और हमेशा अंधविश्वास पाखंड जातिवाद,भेदभाव को मिटाने हेतु अभियान चलाया और समता समानता स्वतंत्रता का अभियान चलाकर सभी समाज के वर्गों को सम्मान दिया और अपने शासनकाल में 50% आरक्षण एससी एसटी ओबीसी को भी विशेष अभियान चला कर दिया गया धन्यवाद ऐसे महापुरुष जो जन्म लेकर व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई में अंतर लड़ते रहे ऐसे महापुरुषों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं कार्यक्रम के विशिष्ट तिथि दिनेश कुमार जिला कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि छतपति साहू जी महाराज का शासन काल सभी को अधिकार मिला और समाज में फैैले कुरुतियो एवं जुर्म अत्याचार को समाप्त किया। ऐसे महापुरुषों को नमन करते हैं। कार्यक्रम में दिनेश कुमार,राम बचन पासवान,संजय कुमार,बजरंगी प्रसाद, विनोद कुमार,चंद्रिका प्रसाद भारती एडवोकेट,सूर्य विश्वास, पुरुषोत्तम कुमार बौद्ध संध्या भारती आदि लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

