गोरखपुर l गोरखपुर के ऐतिहासिक ‘विरासत गलियारे’ के निर्माण को लेकर सर्राफा व्यवसायियों ने नगर आयुक्त और गोरखपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष का किया भव्य स्वागत नगर आयुक्त अजय जैन के जन्मदिवस पर सर्राफा व्यवसायियों ने दीं दीर्घायु होने की शुभकामनाएं।व्यवसायियों ने कहा- ‘विरासत गलियारे’ से बदलेगी गोरखपुर की सूरत, व्यापार को मिलेगी नई गति।गोरखपुर, 28 जून 2026:गोरखपुर के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विकास की कड़ियाँ जोड़ रहे ‘विरासत गलियारे’ के निर्माण और जन- समस्याओं के तुरंत निपटारे को लेकर आज स्थानीय सर्राफा व्यवसायियों में भारी उत्साह देखा गया। गोरखपुर के वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित सर्राफा व्यवसायियों ने आज एकजुट होकर नगर निगम के यशस्वी नगर आयुक्त श्री अजय जैन एवं गोरखपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष का अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह और पुष्पगुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत व अभिनंदन किया .विशेष बात यह रही कि आज नगर आयुक्त श्री अजय जैन जी का जन्मदिवस भी था। इस सुखद अवसर पर उपस्थित सर्राफा व्यवसायियों ने नगर आयुक्त महोदय को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके सुखद जीवन, दीर्घायु और यशस्वी कार्यकाल की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं .इस अवसर पर वरिष्ठ सर्राफा व्यवसायियों ने संयुक्त रूप से कहा कि मुख्यमंत्री पूज्य योगी आदित्यनाथ जी के मार्गदर्शन में गोरखपुर आज विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। धर्मशाला बाज़ार से पांडेयहाता होते हुए नॉर्मल तक बनने वाला ‘विरासत गलियारा’ शहर के व्यापार और पर्यटन की रीढ़ बनेगा
. भूमिगत बिजली के तार, आधुनिक नाली निर्माण और दुकानों के एक समान आकर्षक स्वरूप से न केवल जाम और जलभराव की समस्या खत्म होगी, बल्कि सर्राफा बाजार के व्यापारियों की सुरक्षा भी मजबूत होगी . व्यवसायियों ने प्रशासन को भरोसा दिलाया कि इस ऐतिहासिक निर्माण कार्य में गोरखपुर का पूरा सर्राफा व्यापारी समाज कदम से कदम मिलाकर नगर निगम और गोरखपुर विकास प्राधिकरण के साथ खड़ा है।नगर आयुक्त श्री अजय जैन और विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने सर्राफा व्यवसायियों के इस सम्मान और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया . अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि निर्माण कार्य के दौरान व्यवसायियों और आम जनता की सहूलियत का पूरा ध्यान रखा जाएगा और गुणवत्ता के साथ समय-सीमा के भीतर इस विश्वस्तरीय गलियारे का निर्माण पूरा किया जाएगा .इस भव्य स्वागत और बधाई समारोह में मुख्य रूप से श्री शरद चंद्र अग्रहरी (पूर्व अध्यक्ष, सर्राफा मंडल), श्री राजू प्रताप सिंह, श्री जय अग्रहरी, श्री सोमू निगम, श्री सुशील अग्रहरी ‘बबलू’, श्री सुनील वर्मा, श्री संतोष सराफ, श्री दयानंद पांडे एवं श्री संजय वर्मा सहित भारी संख्या में स्वर्ण आभूषण व्यवसाय के लोग एवं नगर निगम व विकास प्राधिकरण के प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।भवदीय,समस्त सर्राफा व्यवसायी,गोरखपुर।
