गोरखपुर ‌ । उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ की एक अति आवश्यक बैठक पंत पार्क में संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता संघ के जिला अध्यक्ष राम नगीना निषाद व संचालन जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाश कुमार ने किया । बैठक के दौरान संगठनात्मक मजबूती पर चर्चा करते हुए निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटाकर नए तेज तर्रार शिक्षामित्र को पद देने पर चर्चा हुई । इस दौरान खोराबार ब्लॉक के शिक्षामित्र सुभाष को ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया गया तो वही सीमा को महिला प्रकोष्ठ का अध्यक्ष मनोनीत किया गया । बैठक को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिला अध्यक्ष राम नगीना निषाद ने कहा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जनपद के उन सभी शिक्षामित्रों से रसीद कटवाया जाएगा जिनका विश्वास इस संगठन में है इससे संगठन में कितने सदस्य हैं इसकी वास्तविक गणना भी हो जाएगी और एक छोटा सा कोष भी तैयार हो जाएगा जो संगठनात्मक मजबूती के लिए काम आएगा । आगे उन्होंने कहा कि शिक्षामित्र की जो भी समस्याएं हैं संगठन इस समय पूरी मजबूती से सरकार के समक्ष रख रहा है सरकार भी शिक्षामित्रों की समस्याओं पर विचार करते हुए मांगों को पूरा कर रही है हमें पूरा विश्वास है एक न एक दिन प्रदेश का शिक्षामित्र को वह सभी सम्मान मिलेगा जो एक शिक्षक को मिला हुआ है । शिक्षामित्र को शिक्षक की भांति ही विभागीय टेट पर विचार करना चाहिए क्योंकि शिक्षामित्र भी 25-26 साल से अनवरत शिक्षक की तरह ही विद्यालयों में कार्य कर रहा है और वह सभी सुविधाएं शिक्षामित्रों को भी मिलनी चाहिए । जनपद के समस्त शिक्षामित्र से अपील की जाती है कि आप सभी लोग एकजुट व एकमत रहें ताकि शासन स्तर पर भी अच्छा संदेश जाए और हम सब की मांगों को पूरा करें । बैठक में अशोक चंद्रा संतोष गुप्ता, राकेश साहनी ,रामनाथ, परीक्षित कुमार उपाध्याय,केदारनाथ, लक्ष्मी शंकर ,सतीश कुमार ,अजय कुमार ,परशुराम, शशि कला, शायदा खातून सुनीता, अंजलि ,सीमा, संध्या ,संजय पांडेय, राघवेंद्र पांडेय, , प्रज्ञा शर्मा ,धर्मेंद्र कुमार ,विनोद कुमार, बृजेश कुमार मौर्य ,नीलम ,बिना ,सुमन सिंह, मंदाकिनी ,कंचन लता ,रितु श्रीवास्तव, अनिता आदि दर्जनों शिक्षामित्र उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading