गोरखपुर । विजय श्री प्रोडक्शन के बैनर तले बन रहीं टेली फिल्म ‘मेरा संस्कार’ की शूटिंग जोरों से चल रही है बहुत जल्द यह फिल्म आप लोगों के बीच में प्रसारित होगा । फिल्म की कहानी कुछ इस प्रकार है कि एक व्यक्ति जो अपने लड़के की शादी के लिए लड़की देखने जाता है लेकिन लड़के में जो ऐब है उसको बड़े ही सावधानी पूर्वक छुपा ले जाता है । लड़की के परिवार के लोग भी जान नहीं पाते है कि लड़के में क्या ऐब है लेकिन लड़का इतना संस्कारी रहता है कि वह लड़की को धीरे से बता देता है कि हमारे अंदर यह ऐब है । जब वह लड़की अपने परिवार में बताती है तो परिवार में भूचाल आ जाता है और शादी से इनकार कर जाते हैं लेकिन लड़की जब लड़के के व्यवहार का आकलन करती है तो वह उसे निश्चल रूप में देखती है और सोचती है कि अगर लड़का चाहता तो नहीं भी बता सकता था लेकिन वह अपने पारिवारिक संस्कार व ईमानदारी की वजह से सच्चाई को बता दिया और हमें लगता है कि ऐसे लड़के से शादी कर लेनी चाहिए उसके बाद लड़की के आग्रह पर घर के सभी लोग उस लड़के से शादी के लिए तैयार हो जाते हैं । फिल्म की शूटिंग गोरखपुर बस्ती दोनों जगह मिला करके होना है ।
फिल्म के निर्माता व लेखक विजय कुमार, निर्देशक रमेश पुरवइया, डीओपी जावेद खान, मेकअप हरिओम शर्मा , कलाकार विजय कुमार, बालमुकुंद आकाश, जागृति गुप्ता ,अनीता ओझा ,सुमन रस्तोगी, प्रदीप जायसवाल, नवीन श्रीवास्तव, शुभम साहु,डा० वीरेंद्र तिवारी ,राजन गुप्ता ।


