*नशे को एक झटके में कहना होगा ‘‘ना’’-डॉ राजेश झा*

महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत कार्यक्रम का आयोजन

सीएमओ गोरखपुर ने बतौर मुख्य अतिथि नशावृत्ति के दुष्प्रभावों की जानकारी दी

*गोरखपुर।* जिले के महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना और युवा कार्यक्रम विभाग के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए गोरखपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेश झा ने युवाओं को नशावृत्ति के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में सीएमओ डॉ झा ने कहा कि नशे को एक झटके में ही ‘‘ना’’ कहना होगा।

सीएमओ ने कहा कि नशावृत्ति में संगत की बहुत बड़ी भूमिका होती है। ऐसे संगति से युवाओं को बचना चाहिए जहां नशे का बोलबाला हो। साथ ही इस भ्रम को दूर करना होगा कि नशे को धीरे-धीरे छोड़ा जा सकता है। जिन्हें नशा छोड़ना होता है उन्हें एक झटके में किसी भी नशे को बंद कर देना चाहिए। डॉ झा ने कहा कि उन्होंने धुम्रपान के कारण कैंसर पीड़ित मरीजों को काफी करीब से देखा है और उनकी पीड़ा भी महसूस की है। इसलिए समाज में जागरूकता का वातावरण तैयार कर सिगरेट, मदिरा, ड्रग्स आदि नशे से युवाओं को दूर रखना पूरे समाज की जिम्मेदारी है।

इस अवसर जिला युवा अधिकारी सीमा पांडेय ने नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जागरूकता का वातावरण तैयार करने के लिए विश्वविद्यालय में आठ श्रेणी की प्रतियोगिताएं आयोजित कराई गईं, जिनके विजेताओं को राज्य स्तर पर प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा। विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक धनन्जय पांडेय ने आगतुंकों का स्वागत किया और पूरे कार्यक्रम के रूपरेखा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रतियोगिताओं के पहले उद्घाटन सत्र का समापन वंदे मातरम् और राष्ट्र गान के साथ किया गया।

इस अवसर पर जिला चिकित्सालय से डॉ प्रशांत अस्थाना और महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय से संदीप श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में युवा, शिक्षक और निर्णायक मंडल के सदस्यगण मौजूद रहे।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading