पेड़ लगाना ही नहीं, उनकी देखभाल करना भी हमारी जिम्मेदारी-सरदार जसपाल सिंह
हरियाली बढ़ेगी,तभी सुरक्षित रहेगा हमारा भविष्य- कनकेश्वरी नंद गिरी
वृक्ष हैं जीवन का आधार, इनके संरक्षण से ही पर्यावरण साकार-मिन्नत गोरखपुरी
एक पेड़ माँ के नाम, स्वच्छ हवा और स्वस्थ जीवन के नाम-पूजा गुप्ता
आज लगाएंगे पौधे, तभी आने वाली पीढ़ियों को मिलेगी सांसों की छांव-डा.आर.के.चौधरी

आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत गोरखपुर वूमेंस पावर सेल्फ हेल्प ग्रुप के तत्वधान में विभिन्न जगह पर आयोजित हुआ भव्य वृक्षारोपण एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम
आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत गोरखपुर वूमेंस पावर सेल्फ हेल्प ग्रुप के तत्वावधान में गोरखपुर शहर के विभिन्न स्थान जैसे ऐतिहासिक गुरुद्वारा जटाशंकर गोरखपुर,आश्रम किन्नर अखाड़ा पीपीगंज,बलिदान स्थल शहीद सरदार अली खान कोतवाली,रानी लक्ष्मीबाई पार्क एवं महिला थाना गोरखपुर में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया |
कार्यक्रम की संयोजिका आसिया गोरखपुरी ने बताया कि इस अवसर पर सागवान, नीम,अमरूद,पपीता,पीपल, आम,सफेद,गुलाब,बरगद आदि के लगभग 51
पेड़ लगाए गये |
गुरुद्वारे के कार्यक्रम की अध्यक्षता जसपाल सिंह ने की |
किन्नर अखाड़े के कार्यक्रम की अध्यक्षता महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंद गिरी ने की |
बलिदान स्थल शहीद सरदार अली खान के कार्यक्रम की अध्यक्षता हसन जमाल बाबा भाई एवं मुख्य अतिथि के रूप में उनके वंशज मुख्तार खान वह विशिष्ट अतिथि के रूप में जमशेद जिद्दी उपस्थित रहे | रानी लक्ष्मीबाई पार्क कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एडवोकेट पूजा गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉक्टर आरके चौधरी,ने वृक्षारोपण किया |
महिला थाना में कार्यक्रम के अध्यक्षता थाना अध्यक्ष सुनीता सिंह ने किया |
कार्यक्रम किस्सा संयोजक गौतम गोरखपुरी में सभी को अपना कीमती समय देने के लिए धन्यवाद व्यापित किया | इस अवसर पर मकसूद खान, दिलजीत कौर,शब्बीर,कमर कुरैशी राजू, एडवोकेट मिनहाज सिद्दीकी, हाफिज मुजीबुर रहमान, शाहिना शेख,अहमद अली, कुलदीप पांडेय,नितिन श्रीवास्तव ,श्वेता सिंह विशेन, खदीजा,सैयद रेहान, नोमान अंसारी इजहार हुसैन आदि उपस्थित रहे |

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading