*गोल्ड मेडल प्राप्त करने के बाद एडवोकेट मो. राफे का एम. ए. एकेडमी तुर्कमानपुर में हुआ भव्य स्वागत* 


 *गोरखपुर* एम. ए. एकेडमी, तुर्कमानपुर के लिए बहुत खुशी और गर्व का मौका है कि  इतनी कम उम्र में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले गोरखपुर शहर के  युवा समाजसेवी, डॉ. इकबाल फाउंडेशन के अध्यक्ष एडवोकेट मोहम्मद राफे ने अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर के उर्दू डिपार्टमेंट के स्नातकोत्तर में प्रथम रैंक प्राप्त करके उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के हाथों  गोल्ड मेडल हासिल किया।  गोल्ड मेडल प्राप्त करने के बाद एम. ए. एकेडमी, तुर्कमानपुर में प्रथम आगमन पर एडवोकेट साहब का जबरदस्त खैर मकदम, इस्तकबाल और स्वागत किया गया, साथ ही साथ संस्था की जानिब से आपको सम्मानित भी किया गया। 
           विद्यालय के सभी बच्चों को एडवोकेट मोहम्मद राफे ने बताया कि मोहब्बत अपनी किताबों से करो, आपको आपकी जिंदगी का असली हक अदा करेगी।
             इस अवसर पर संस्थान के डायरेक्टर डॉ. मोहम्मद आकिब अंसारी, मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. एहसान अहमद, प्रधानाचार्या सीमा परवीन, उप प्रधानाचार्या निदा फातमा, पत्रकार रेहान सिद्दीकी के साथ-साथ विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं एवं प्यारे बच्चे उपस्थित थे। 

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading