गोरखपुर फीवर एफएम एवं हिंदुस्तान समाचार पत्र के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित होने वाले वॉइस आफ यूपी के फाइनल में शायरी एवं कविता की कैटेगरी में गोरखपुर शहर के शायर/कवि/लेखक एवं साहित्यकार मिन्नत गोरखपुरी का चयन हुआ है ।
कार्यक्रम के संयोजक विजय कृपलानी ने बताया कि पूरे प्रदेश से अलग-अलग विद्या से 10-10 प्रतिभागियों को फाइनल के लिए चुना गया जिन में मिन्नत गोरखपुरी एक है फाइनल रविवार 23 अगस्त 2026 को लखनऊ में आयोजित किया जाएगा | उन्होंने बताया कि प्रतिभागियों का चुनाव अलग-अलग शहरों में आयोजित हुए ऑडिशन से हुआ है |

