गोरखपुर जुलूस ए मोहम्मदी की तैयारी पूरी जुलूस अमन का पैगाम लेकर निकलेगा सभी जुलूसों का इस्तकबाल इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी की जानिब से जाफरा बाजार में 26 अगस्त को सुबह
11:00 बजे किया जाएगा सभी मस्जिदे व मदरसे दरगाहों को रोशनी से चमक गया है
गोरखपुर इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी के जिला अध्यक्ष सैयद इरशाद अहमद व महासचिव हाजी सोहराब खान के संयुक्त बयान में कहा गया कि 26 अगस्त को सुबह 5:30 बजे से सभी मदरसो मस्जिदों दरगाहों से जुलूस निकलना प्रारम्भ हो जाएगा जो देर रात्रि तक परम्परागत मार्गो से जायेगा जुलूस की सभी तैयारियां जुलूस उठाने वाले सभी मुतवल्लियों ने पुरी कर लिया है
जिला प्रशासन का सहयोग करते हुए सभी जुलूस निकले जाएंगे
यह अमन व शांति का उपदेश देने वाला जुलूस है आज ही के दिन हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहो वाले वसल्लम की पैदाइश का दिन है उन्हीं की याद में यह जुलूस ए मोहम्मदी निकलता है
मोहम्मद साहब की पैदाइश सिर्फ मुसलमानों के लिए नहीं हुई वह सारे आलम के लिए हुई उन्होंने अमन का पैगाम हमेशा दिया है
आज के दिन पूरे दुनिया में मोहम्मद साहब का जन्म लोग अपने-अपने तरीके से मना रहे हैं
सभी मस्जिदों व मदरसो रोशनी में नहा गये है
सभी जुलूसों का इस्तकबाल हर साल की तरह इस साल भी इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी के तत्वावधान में जाफरा बाजार इस्तकबाल व हौसला अफजाई किया जायेगा ।

