गोरखपुर इमामबाड़ा मुतवल्लियान  जिला अध्यक्ष सैयद इरशाद अहमद के नेतृत्व में कमेटी का एक प्रतिनिधि मंडल मदरसा गौसिया मानबेला में 12 रवीउल अव्वल के 11 तारीख को यानी मोहम्मद साहब के यौमे पैदाइश के एक दिन पूर्व बच्चों को नए कपड़ा बांट कर खुशियां मनाई गई
तथा बच्चों में फल व मिठाई भी बांटी गई मदरसे में एक सेमिनार का भी आयोजन किया गया सेमिनार को सम्बोधित करते हुए कमेटी के जिला अध्यक्ष इरशाद अहमद ने कहा यह महीना खुशियों को इस महीने में हमारे नबी हजरत मोहम्मद मुस्तफा की यौमें पैदाइश का दिन है पूरी दुनिया में लोग अपने-अपने तरीके से मना कर उनको याद कर रहे हैं इसलिए कमेटी ने यह फैसला लिया कि हम लोग मान बेला स्थित गौसिया मदरसे में बच्चों के बीच जाएंगे और उन्हें कपड़ा देकर खुशियां मनाएंगे यह कार्यक्रम एक दिन पहले इसलिए भी किया जाता है कि मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर यह बच्चे भी नए कपड़े पहने और जश्न ईद मिलादुन्नबी के प्रोग्राम में शामिल हो कमेटी की सोच भी यही है बच्चों के बीच में जाकर खुशियां बांटी जाए
कमेटी के महासचिव हाजी सोहराब खान ने कहा कि मोहम्मद साहब के जन्मदिन सिर्फ मुसलमान के लिए नहीं बल्कि सारे आलम के लिए दुनिया में तशरीफ़ लाए इनका जन्म इंसानियत मोहब्बत के लिए हुआ ।
उन्होंने हमेशा अमन का संदेश सभी के लिए दिया गौसिया मदरसे के प्रबंधक हाफिज हदीस अहमद ने इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी के प्रति शुक्रिया अदा करते हुए कहा कमेटी का यह फैसला काबिले तारीफ है इसकी जितनी प्रशंसा किया जाए कम है ऐसे मुबारक महीने के मौके पर हमारे मदरसे में आना हम अपनी खुशकिस्मती समझते हैं
इस मौके पर हाजी सोहराब खान आफताब अहमद शकील शाही डॉक्टर जावेद खान मोहम्मद नदीम अशफ़ाक हुसैन मेकरानी शाहिद खान मोहम्मद वसीम मौजूद थे
उपाध्यक्ष शकील शाही ने कहा 26 अगस्त को इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी के तत्वावधान में जाफरा बाजार में सभी जुलूस ए मोहम्मदी का इस्तकबाल कमेटी के तरफ से किया जाएगा

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading