गोरखपुर। पंडिताइन की टोली की ओर से भगवान जी का छठीयारा कार्यक्रम श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भगवान का पूजन-अर्चन कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। इस दौरान भजन-कीर्तन और धार्मिक गीतों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
कार्यक्रम में पंडिताइन महिमा पांडेय की प्रमुख भूमिका रही, जबकि टीम लीडर पूनम सिंह ने आयोजन की व्यवस्थाओं को संभाला। कार्यक्रम में रितु शुक्ला, कविता सिंह, सीमा सिंह, ज्योति तिवारी, प्रियंका मिश्रा, माया यादव, अंतिमा सिंह सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
महिलाओं ने एक-दूसरे को छठीयारा पर्व की शुभकामनाएं दीं और सामूहिक रूप से प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के दौरान पारंपरिक गीतों और भजनों की प्रस्तुति ने माहौल को और आनंदमय बना दिया। प्रतिभागियों ने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम के समापन पर सभी ने भगवान से समाज और परिवार में सुख-शांति एवं समृद्धि की प्रार्थना की। आयोजन में महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली।



