देश की अर्थव्यवस्था 7.8%, फिर कर्मचारियों का हक क्यों रोका – रूपेश

मुख्यमंत्री योगी से की पीएम को पत्र लिखने की अपील- अनूप

गोरखपुर
डिप्लोमा इंजीनियर संघ भवन में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष रूपेश श्रीवास्तव ने की। बैठक में समस्त सेवारत एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों की मौजूदगी में संगठन के अध्यक्ष रूपेश जी ने कहा कि कर्मचारियों, शिक्षकों, पुलिसकर्मियों और अर्धसैनिक बलों की पुरानी पेंशन सरकार तुरंत बहाल करे l
देश की आर्थिक मजबूती का हवाला देते हुए कहा कि वर्तमान में देश की विकास दर 7.8% के आसपास बनी हुई है। जब देश की अर्थव्यवस्था इतनी मजबूत स्थिति में है और कई अन्य राज्य पुरानी पेंशन बहाल कर चुके हैं, तो उत्तर प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को इससे वंचित रखना पूरी तरह से अन्यायपूर्ण है। उन्होंने कहा कि मजबूत अर्थव्यवस्था का लाभ उन कर्मचारियों को भी मिलना चाहिए जो देश और प्रदेश के विकास की नींव रखते हैं।इस ी क्रम में अनूप श्रीवास्तव और पंडित श्याम नारायण शुक्ल ने अतीत की याद दिलाते हुए कहा कि जब आदरणीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी सांसद थे, तब उन्होंने राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के आग्रह पर तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी को पुरानी पेंशन बहाली के लिए पत्र लिखा था। आज स्थिति बिल्कुल अनुकूल है—योगी जी स्वयं प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं और केंद्र में भी उन्हीं की पार्टी की मोदी सरकार है। अनूप श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री जी से निवेदन किया कि वे एक बार फिर माननीय प्रधानमंत्री जी को पत्र लिखकर पूरे देश और प्रदेश में पुरानी पेंशन योजना को जल्द से जल्द बहाल कराना सुनिश्चित करें। कर्मचारी नेताओं ने संयुक्त रूप से कहा कि पुरानी पेंशन केवल एक योजना नहीं, बल्कि बुढ़ापे का सम्मान और सामाजिक सुरक्षा है। यदि पुरानी पेंशन बहाल होती है, तो राज्य कर्मचारियों, शिक्षकों, पुलिसकर्मियों, अर्धसैनिक बलों और पेंशनरों के परिवारों को मिलाकर करोड़ों लोगों का भविष्य सुरक्षित होगा और इन सभी का आशीर्वाद सरकार को मिलेगा। साथ ही चेतावनी देते हुए कहा गया कि बिना पेंशन के सेवानिवृत्ति के बाद कर्मचारियों का पेट भूखा रहेगा और समाज में उनका सम्मान छीन जाएगा। अगर कर्मचारियों की इस जायज मांग को अनदेखा किया गया, तो कर्मचारियों के असंतोष और उनकी ‘आह’ से सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी, क्योंकि बिना पुरानी पेंशन के कर्मचारियों का यह आंदोलन थमने वाला नहीं है।इस  अवसर पर संगठन के मंडल अध्यक्ष गोविंद जी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंडित श्याम नारायण शुक्ल, संरक्षक अशोक पांडे, सौरभ श्रीवास्तव, अनूप कुमार श्रीवास्तव ,अनिल द्विवेदी ,राजेश मिश्रा , इजहार अली, सुमाष पाडेय, रामधनी पासवान , नरेंद्र कुमार, चंद्र प्रकाश निसार अहमद सहित तमाम कर्मचारी उपरिथत रहै।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading