संत सौरभ एवं रागिनी पर तंजानिया की प्रो. डॉ. शैनुल भांजी की ‘द डॉन ऑफ हार्मनी’ का कवर जारी

विश्व रिकॉर्ड पहल में 11वें दिन 11वीं अंतरराष्ट्रीय पुस्तक का ऑनलाइन अनावरण

गोरखपुर, भारत/तंजानिया। विश्व रिकॉर्ड पहल के तहत चल रही अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक श्रृंखला में 11वें दिन 11वीं पुस्तक का कवर ऑनलाइन जारी किया गया। तंजानिया की लेखिका प्रो. डॉ. एम्ब. एमबीई शैनुल भांजी, पीएचडी की पुस्तक ‘द डॉन ऑफ हार्मनी : संत सौरभ एंड द विजन ऑफ ए पीसफुल वर्ल्ड’ संत सौरभ के जीवन-दर्शन और शांतिपूर्ण विश्व की परिकल्पना पर केंद्रित है।

पुस्तक में मानव एकता, शांति, करुणा, पर्यावरण संरक्षण, सांस्कृतिक संवाद और वैश्विक सहयोग जैसे विषयों को प्रमुखता दी गई है। लेखिका ने संत सौरभ के विचारों को वैश्विक संदर्भ में प्रस्तुत करते हुए मानवीय सद्भाव और पारस्परिक समझ को रेखांकित किया है।

कवर पर ‘एक मानवता, एक पृथ्वी, एक परिवार’ और ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ जैसे संदेशों के साथ संत सौरभ और उनकी धर्मपत्नी रागिनी को स्थान दिया गया है। भारत और तंजानिया की सांस्कृतिक पहचान से जुड़े दृश्य तथा विभिन्न धर्मों-संस्कृतियों के प्रतीक भी कवर का हिस्सा हैं।

आयोजकों के अनुसार, पुस्तक संत सौरभ के विश्व सद्भाव के संदेश को तंजानियाई साहित्यिक दृष्टिकोण से प्रस्तुत करती है। श्रृंखला में विभिन्न देशों के साहित्यकार उनके जीवन-दर्शन और मानवतावादी विचारों पर आधारित पुस्तकें तैयार कर रहे हैं।

पुस्तक का प्रकाशन गीता ज्ञान इंटरनेशनल पब्लिकेशंस एवं दिव्य प्रेरक कहानियां ई-पब्लिकेशन सेंटर द्वारा किया गया है।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading