गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)। भारतीय अपना समाज पार्टी, पूर्वांचल भागीदारी संकल्प मोर्चा एवं राष्ट्रीय पूर्वांचल एकता पार्टी के संयुक्त नेतृत्व में बुधवार को जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और समस्याओं के समाधान की मांग की। कार्यक्रम का नेतृत्व भारतीय अपना समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्वांचल भागीदारी संकल्प मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक राजन सिंह सूर्यवंशी ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय पूर्वांचल एकता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुनाथ उपाध्याय सहित नीलम सिंह, सुग्रीव मौर्य, संजय पांडेय, राजन सिंह श्रीनेत, ज्ञान तिवारी, राम बहाल चौधरी और दुर्गा प्रसाद दुबे समेत कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।ज्ञापन में यूजीसी से संबंधित नीतियों में रोलबैक एवं शिक्षा व्यवस्था में सुधार, एससी/एसटी एक्ट में सुधार या पुनर्विचार, सवर्ण आयोग के गठन तथा आर्थिक आधार पर आरक्षण व्यवस्था पर विचार करने की मांग रखी गई। इसके साथ ही पूर्वांचल राज्य के गठन, किसानों को खाद और बीज की उचित एवं सुलभ उपलब्धता तथा युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने की मांग भी उठाई गई।संगठनों ने गरीब एवं मध्यम वर्ग के लिए बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने तथा भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगाने की आवश्यकता बताई। पदाधिकारियों ने कहा कि जनता की समस्याओं को लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से शासन-प्रशासन तक पहुंचाना उनका संकल्प है। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों को आगे भी लगातार उठाया जाता रहेगा।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading