
गोरखपुर। मोहद्दीपुर स्थित पतंजलि मेगा स्टोर, चंद्रा हाइट्स, निकट ओरियन मॉल में आगामी 4 अक्टूबर 2026, रविवार को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जाएगा। शिविर की जानकारी देते हुए पतंजलि मेगा स्टोर के प्रोपराइटर अश्वनी कुमार सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य मेले में आमजन को विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी। शिविर के दौरान विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांच एवं पैथोलॉजी जांच निःशुल्क की जाएगी। इसके साथ ही अन्य स्वास्थ्य संबंधी जांचों पर विशेष छूट का लाभ भी लोगों को मिलेगा। शिविर में अनुभवी वैद्यों द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श भी प्रदान किया जाएगा। आयोजकों ने आमजन एवं सम्मानित उपभोक्ताओं से शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की है। शिविर का आयोजन 4 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से शाम 6:30 बजे तक पतंजलि मेगा स्टोर, मोहद्दीपुर, गोरखपुर में किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में यह शिविर एक महत्वपूर्ण पहल है।
