गोरखपुर। आज दिनांक 4 अक्टूबर दिन इतवार को AIMIM गोरखपुर इकाई की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक यूथ जिला अध्यक्ष सेराज खान के कार्यालय पर  सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
इस बैठक के मुख्य अतिथि AIMIM पूर्वांचल अध्यक्ष इसरार अहमद  एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्वांचल उपाध्यक्ष मुन्ना अंसारी की उपस्थिति रही। समीक्षा बैठक का संचालन AIMIM गोरखपुर मीडिया प्रभारी क़ारी गुलाम जिलानी अशरफी  ने किया तथा पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने विचार प्रकट किया।पूर्वांचल अध्यक्ष इसरार अहमद द्वारा पदोन्नति का कार्य भी किया गया जिसमें वर्तमान जिला अध्यक्ष अहमदुल्लाह को पूर्वांचल महासचिव एवं पूर्व जिला अध्यक्ष वजीउल्लाह अंसारी को पूर्वांचल सचिव नियुक्त किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्वांचल अध्यक्ष ने आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की रणनीति तथा पार्टी संगठन को मजबूत करने एवं विस्तार करने पर जोर दिया ।मीटिंग की अध्यक्षता यूथ जिलाध्यक्ष सिराज अहमद खान ने किया एवं मीटिंग में सहमद अली (पूर्वांचल सचिव), शमीम खान (जिला महासचिव),मुनव्वर हुसैन (जिला महासचिव), कैश अंसारी ( महानगर अध्यक्ष), शमसुद्दीन खान, अधिवक्ता सूरज विद्यार्थी,अधिवक्ता नायाब खान,साजिद खान, असलम खान, मोहम्मद समीर, रेहान खान, साहिल व मोहम्मद दिलशाद समेत पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओ की उपस्थिति अधिक संख्या में रही।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading