डॉ. एकता पाण्डेय को विद्या वाचस्पति मानद सम्मान, बधाइयों का तांता साहित्य एवं सामाजिक क्षेत्र में योगदान के लिए मिला सम्मान

गोरखपुर। गोरखपुर की निवासिनी कवयित्री एवं लेखिका तथा धरा धाम इंटरनेशनल की पदाधिकारी डॉ. एकता पाण्डेय को साहित्य, संस्कृति, शिक्षा एवं सामाजिक चेतना के क्षेत्र में योगदान के लिए विद्या वाचस्पति मानद सम्मान से विभूषित किया गया। सम्मान मिलने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है और शुभचिंतकों की ओर से बधाइयों का सिलसिला जारी है।

यह सम्मान 1 अक्टूबर को एस.एस. लाइब्रेरी, गोरखपुर में धरा धाम इंटरनेशनल एवं नालंदा हिंदी विद्यापीठ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित गांधी विचार-संगम एवं सम्मान समारोह में प्रदान किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि व. प्रो. (मेजर) दिग्विजय नाथ मौर्य, अध्यक्ष गोरखलाल श्रीवास्तव, शुभाशीष सौहार्द शिरोमणि संत सौरभ, संयोजक डॉ. नारायण यादव, आयोजक संजय कुमार, विशिष्ट अतिथि हसन जमाल ‘बबुआ भाई’ एवं नवल किशोर नथानी तथा संचालक ई. मिन्नत गोरखपुरी मौजूद रहे।

डॉ. एकता पाण्डेय के पति प्रशान्त पाण्डेय, जो व्यवसायी होने के साथ साहित्य प्रेमी भी हैं, ने भी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की। साहित्य जगत से जुड़े लोगों ने डॉ. पाण्डेय को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल साहित्यिक भविष्य की कामना की।

डॉ. एकता पाण्डेय ने सम्मान के लिए नालंदा हिंदी विद्यापीठ एवं धरा धाम इंटरनेशनल के प्रति आभार व्यक्त किया।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading