गोरखपुर। मोहद्दीपुर स्थित पतंजलि मेगा स्टोर, ओरियन मॉल के निकट एवं उमेशा स्वीट के पास स्वास्थ्य जागरूकता एवं जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर अपने स्वास्थ्य की जांच कराई और चिकित्सकों से आवश्यक परामर्श लिया।शिविर में वैद्य डॉ. शालू सिंह एवं डॉ. अश्वनी कुमार पाण्डेय ने उपस्थित लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सलाह दी। शैल पैथोलॉजी तारामंडल के नर्सिंग स्टाफ अवनीश राय एवं पैथोलॉजिस्ट अखिलेश यादव ने जांच प्रक्रिया में सहयोग किया। शिविर में ब्लड शुगर, यूरिक एसिड, हीमोग्लोबिन और कोलेस्ट्रॉल की जांच निःशुल्क की गई। आयोजकों के अनुसार कुल करीब 103 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। खजनी कटघर निवासी सुनीता सिंह एवं उनके पति वीरेंद्र बहादुर सिंह ने भी शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया। पतंजलि मेगा स्टोर के प्रोपराइटर अश्वनी कुमार सिंह ने बताया कि शिविर का उद्देश्य लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक करना और समय रहते स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की पहचान में मदद करना है। इस अवसर पर कृष्ण मोहन सिंह, पतंजलि योग समिति के मीडिया प्रभारी पंकज पाण्डेय, समाजसेवी हरिनारायण यादव, अमरेश सिंह, जितेंद्र सिंह, विनोद कुमार मल्ल, हिमांशु सिंह, राहुल शर्मा, संदीप पाण्डेय, प्रेमा पाण्डेय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। शिविर को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिला।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading