गोरखपुर । नगर के नाट्य दर्शक उस वक्त हास्य व व्यंग्य की गहराई में डूब गए जब रंगकर्मी अशोक श्रीवास्तव स्मृति में शुभिख्यात वयंग्यकार व कहानीकार हरिशंकर परसाई की ‘प्रेमियों की वापसी’ का नाट्य रूपांतरण ‘दो हंसों का जोड़ा’ का मंचन रंगमहर्षि मंच द्वारा सरस्वती रिसोर्ट के भव्य मंच पर युवा निर्देशक राधेश्याम गुप्ता के निर्देशन में किया गया । परसाई जी ने इस रचना में इंसानी फितरत और सामाजिक कुरीतियों पर हास्य व्यंग्य के माध्यम से करारा प्रहार किया है ।
इस नाटक में दो प्रेमी समाज की क्रूरता से तंग आकर आत्महत्या कर लेते हैं और उसके बाद दूसरे लोक में चले जाते हैं तो वहां भी वही पुराने नात- रिश्तेदार व परिचित मिलते हैं जिनसे तंग आकर वे पुन: वापस इसक में लौटने का प्रयास करते हैं । कहानी बहुत सरल है लेकिन जिस अंदाज में प्रस्तुत किया गया उसमें कई ऐसे दृश्य और संवाद हैं जो लगातार दर्शकों को हंसने को मजबूर करता है । नाटक में नगर के वरिष्ठ रंगकर्मी अशोक श्रीवास्तव महर्षि, सन्नी सिंह, शीलम राव, राधेश्याम गुप्ता, अनिल गोंड़, डिंपल श्रीवास्तव, अनुप्रिया पटेल, अमृत आनंद और प्रांजल श्रीवास्तव ने अपने चरित्र के साथ न्यायकर दर्शकों के प्रशंसा के पात्र बने तो वहीं प्रेम करने वालों को सकारात्मक संदेश देकर अपना उद्देश्य पूरा कर लिया । मंच सब्जा में कुलदीप श्रीवास्तव, परिधान अखिलेश कशौधन एवं प्रस्तुति व्यवस्था डॉक्टर राकेश कुमार का प्रशंसनीय योगदान रहा ।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर शिवशरण दास गोरखपुर एवं विशिष्ट अतिथि पुष्प दांत जैन, सुधा मोदी, डीके सिंह, नीरज श्रीवास्तव एवं अचिंत लाहड़ी को रंग महर्षि मंच के मुख्य संरक्षक डॉक्टर विमल मोदी सहित वरिष्ठ संरक्षक डॉक्टर सुरेश श्रीवास्तव, जेके लाल, डॉक्टर आलोक गुप्ता, हरिश्चंद्र गुप्ता, प्रमोद कुमार, अभयजीत उपाध्यक्ष, राकेश श्रीवास्तव ने अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया । संस्था के नवनियुक्त संरक्षक मंडल के सदस्य डॉक्टर त्रिलोक रंजन, अशोक केडिया,सीपी श्रीवास्तव, डॉक्टर हेमंत मिश्रा,विनोद श्रीवास्तव ,सुभाष चौधरी,यूसी श्रीवास्तव को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने सम्मानित किया । रंगमंच फिल्म दूरदर्शन व समाज के विकास में विशेष योगदान देकर गोरखपुर को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करने वाले क्रमशः मांधाता सिंह को विनोद चंद्र स्मृति सम्मान , एसकेएस त्रिपाठी को राजेंद्र श्रीवास्तव स्मृति सम्मान,राजेश चौहान को अशोक श्रीवास्तव स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया । कार्यक्रम का संचालन राजेश चौहान ने किया । कार्यक्रम के संयोजक व संस्था के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव महर्षि ने अतिथियों का स्वागत तथा उपाध्यक्ष कौशल कुमार ने आए हुए दर्शकों का आभार प्रकट किया । इस अवसर पर नगर के आमंत्रित दर्शकों के साथ रंग महर्षि मंच के पदाधिकारी सदस्य व उनके परिवार के सदस्य उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading