अधिवक्ता रमेश यादव ने दिवानी कचहरी से गायब बैग लौटाया
रिपोर्ट / मिन्हाज सिद्दीकी
गोरखपुर। बार एशोसियेशन सिविल कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेन्द्र कुमार शुक्ला का बैग जिसमे उनका लैपटॉप, डायरी, मुकदमों से संबंधित प्रपत्र आदि सामान रखें थे जो शनिवार को नये सत्र न्यायलय के बगल में छूट गया था मिल नहीं रहा था वह बैग अधिवक्ता रमेश यादव को मिला जिसको संभाल कर शुक्ला कैंटीन में रखवा दिया था । अगले दिन सोमवार को सम्पर्क होने पर शैलेन्द्र शुक्ला सही सलामत बैग को अधिवक्ता रमेश यादव ने लौटा दिया। अधिवक्ता रमेश यादव को बहुत पहले से हम सब जानते हैं आदर्श ईमानदारी बफादारी के शबब हैँ हम बार एसोसिएशन से प्रस्तावित करेंगे की इन्हे सामान्य सभा मे इस पुनीत कार्य के लिए सम्मानित किया जाये।
सभी अधिवक्ताओ ने इस नेक कार्य के लिए अधिवक्ता रमेश यादव को दिल से बहुत धन्यवाद दिया गया। इस ने ईमानदारी पूर्वक नेक कार्य के लिए अधिवक्ता रमेश यादव को मुन्नत अदब वेलफेयर सोसाईटी कजाकपूर गोरखपुर के संस्थापक ईमरान खान सम्मानित करेंगे।
