आबकारी विभाग में दो महिलाओं को गिरफ्तार कर कच्ची शराब बरामद करने के साथ ही भारी मात्रा में लहन किया नष्ट
भट्ठा मालिक व मुनीम के विरुद्ध भी मुकदमा हुआ दर्ज
आबकारी विभाग द्वारा चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 05.12.2023 को जनपद गोरखपुर में आबकारी टीम द्वारा थाना खजनी पुलिस टीम के सहयोग से थाना खजनी अंतर्गत ईंट भट्ठों पर दबिश की गई। दबिश के दौरान तीन अभियोग के अंतर्गत लगभग 120 ली कच्ची शराब व लगभग 500 किग्रा लाहन बरामद किया गया। दुर्गा मार्का भट्ठा महिलवार से दो महिलाओं को गिरफ्तार कर उक्त महिलाओं भट्टा मालिक व मुनीम के विरुद्ध थाना खजनी में FIR दर्ज कराई गई।
