

गोरखपुर lजव्वाद अली शाह इमामबाड़ा गर्ल्स पी. जी. कॉलेज में आज बी.ए. अंतिम वर्ष और एम.ए. उर्दू तथा इतिहास विषय अंतिम वर्ष की छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई समारोह भावनात्मक एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ शगुफ्ता अमान का स्वागत डॉ अलका सिंह के द्वारा बुके देखकर क्या गया
तत्पश्चात कॉलेज की दुआ और स्वागत गान से हुआ समारोह के दौरान संस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया जिसमें छात्राओं ने एकल नृत्य समूह नृत्य एवं अन्य आकर्षक प्रस्तुति के माध्यम से सभी को भाव विभोर कर दिया महाविद्यालय की प्राचार्या डॉक्टर शगुफ्ता अमान में छात्राओं को संबोधित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा जीवन में अनुशासन परिश्रम और संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डाला इस क्रम में सहायक आचार्य इतिहास विभाग डॉक्टर अलका सिंह ने भी छात्राओं के आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करते हुए आत्मविश्वास बनाए रखने का संदेश दिया
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण छात्रों द्वारा रैम्प वॉक म्यूजिकल चेयर और मिस फेयरवेल प्रतियोगिता रही जिसमें प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास प्रतिभा एवं व्यक्तित्व का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया अंतत: रोशन जहां को मिस फेयरवेल चुना गया इस अवसर पर छात्राओं ने महाविद्यालय से जुड़ी अपनी स्मृतियों पर प्रकाश डाला इसी क्रम में सहायक आचार्य इतिहास विभाग डॉक्टर अलका सिंह ने भी छात्राओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करते हुए आप विश्वास बनाए रखने का संदेश दिया कार्यक्रम का विशेष आकर्षण छात्राओं द्वारा रैम्प वॉक म्यूजिकल चेयर और मिस फेयरवेल प्रतियोगिता रही जिसमें प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास प्रतिभा एवं व्यक्तित्व का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया
अंततः रोशन जहां को मिस फेयरवेल चुना गया
इस अवसर पर छात्राओं में महाविद्यालय से जुड़ी अपनी स्मृतियां साझा की तथा शिक्षकों के योगदान को अपने जीवन में अत्यन्त महत्वपूर्ण बताया इस दौरान कई छात्राएं भावुक भी हो गई कार्यक्रम का सफल संचालन डॉक्टर अलका सिंह डॉक्टर तरन्नुम डॉक्टर रुशदा एवं श्रीमती अरीना बेग द्वारा किया गया कार्यक्रम को सफल बनाने में बी.ए. 4th सेमेस्टर और एम.ए. सेकंड सेमेस्टर की छात्राओं तथा महाविद्यालय कर्मचारी राजेंद्र प्रसाद और नईम का विशेष योगदान रहा
कार्यक्रम में उपस्थित प्राचार्या डॉक्टर शगुफ्ता अमान एवं अन्य शिक्षकों ने छात्राओं को जीवन में निरन्तर प्रगति करने हेतु प्रेरित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉक्टर शगुफ्ता अमान डॉक्टर शहजादी बेगम डॉक्टर रजनी तिवारी डॉक्टर रेहाना बेगम डॉक्टर हाशमी डॉक्टर निकहत जबीं श्रीमती अरीना बेग सहित समस्त कर्मचारी एवं छात्राएं उपस्थित रही।
