राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद गोरखपुर के प्रतिनिधिमंडल ने लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता से मुलाकात कर ACR (2024-25) भरने से वंचित कर्मचारियों का चिन्हीकरण कराकर , पोर्टल खुलवाकर ACR जल्द से जल्द भरवाने का ज्ञापन दिया – रूपेश

गोरखपुर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जनपद शाखा, गोरखपुर के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने लोक निर्माण विभाग, गोरखपुर के मुख्य अभियंता से मुलाकात कर उनको वर्ष 2024-25 की ऑनलाइन वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट (ACR) भरने से वंचित या छूटे हुए कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराया तथा इस संबंध में एक ज्ञापन सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य अभियंता का ध्यान आकर्षित करते हुए बताया कि शासन द्वारा वर्ष 2024-25 की ACR को अनिवार्य रूप से ऑनलाइन माध्यम से दर्ज करने की व्यवस्था लागू की गई थी। हालांकि, प्रक्रिया की नवीनता और तकनीकी कारणों की वजह से गोरखपुर क्षेत्र के विभिन्न खण्डों में कार्यरत कई कर्मचारियों का ACR ऑनलाइन दर्ज नहीं हो पाया। इसके चलते कई कर्मचारियों की ACR बिना भरे ही “Accepted” या “Reviewed” प्रदर्शित हो रही है।
परिषद अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि समय से ACR दर्ज न होने के कारण पात्र एवं वरिष्ठ कर्मचारियों की पदोन्नति और अन्य सेवा संबंधी कार्य बाधित होने की आशंका है, जिससे कर्मचारियों में भारी निराशा और असंतोष व्याप्त है।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य अभियंता से निम्नलिखित मांगें रखीं:

  • संबंधित खण्डों में छूटे हुए कर्मचारियों का तत्काल चिह्नीकरण कराया जाए।
  • शासन स्तर पर वार्ता कर वर्ष 2024-25 के लिए ऑनलाइन पोर्टल को पुनः खुलवाया जाए ताकि वंचित कर्मचारी अपनी ACR प्रक्रिया पूर्ण कर सकें।
  • पदोन्नति प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु इस समस्या का त्वरित एवं न्यायसंगत समाधान किया जाए।

मुख्य अभियंता ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए समस्या के शीघ्र एवं सकारात्मक समाधान हेतु सभी अधिशासी अभियंताओं को पत्र लिखने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर रूपेश कुमार श्रीवास्तव, अशोक पांडे, अनूप कुमार, सौरभ श्रीवास्तव, सुभाष पांडे, रामधनी पासवान, अशोक मौर्य आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading