*श्रीयम हॉस्पिटल, ट्रांसपोर्टनगर, गोरखपुर (प्राइवेट) में नियमित टीकाकरण सत्र का महापौर एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा शुभारंभ*
जनपद गोरखपुर के श्रीयम हॉस्पिटल (प्राइवेट) में राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत निःशुल्क टीकाकरण सुविधा प्रारंभ की जा रही है तथा शहरी क्षेत्र में बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण की बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नियमित टीकाकरण (Routine Immunization) सत्र का शुभारंभ माननीय मंगलेश श्रीवास्तव (महापौर) महोदय एवं डॉ० राजेश झा (मुख्य चिकित्सा अधिकारी) महोदय द्वारा किया गया, महापौर महोदय एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय ने नियमित टीकाकरण सेवाओं को अधिक सुलभ बनाने तथा शहरी क्षेत्रों में टीकाकरण से छूटे हुए बच्चों की पहचान कर उन्हें टीकाकरण से आच्छादित करने के महत्व पर बल दिया।
जेएसआई अर्बन टीम द्वारा नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन, निजी स्वास्थ्य संस्थानों के साथ समन्वय तथा शहरी क्षेत्र में टीकाकरण कवरेज बढ़ाने हेतु सहयोग प्रदान किया जा रहा है।
इस अवसर पर डॉ० नंदलाल कुशवाहा (जिला प्रतिरक्षण अधिकारी), डॉ० नीरज द्विवेदी (अर्बन नोडल), श्री अभिषेक समद्दार (SPO-JSI), श्री अभिषेक उपाध्याय (UHC-JSI), पवन सिंह (RRT-JSI), डॉ० नवीन पाण्डेय (पिडियाक्ट्रिक्स) डायरेक्टर श्री मृत्युंजय तिवारी, एवं समस्त स्टाफ (श्रीयम हॉस्पिटल) उपस्थित रहे, कार्यक्रम के दौरान नियमित टीकाकरण के महत्व, बच्चों को निर्धारित समय-सारणी के अनुसार सभी आवश्यक टीके लगवाने तथा टीकाकरण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य सरकारी एवं निजी स्वास्थ्य संस्थानों के समन्वय से प्रत्येक पात्र बच्चे एवं गर्भवती महिला तक गुणवत्तापूर्ण टीकाकरण सेवाएँ पहुँचाना तथा जनपद में नियमित टीकाकरण कवरेज को बेहतर बनाना है।
*समय सारिणी :- प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार एवं बृहस्पतिवार को टीकाकरण किया जाएगा।*
