गोरखपुर lराज्यपाल ने किया राजल नीति तेलुगू का विमोचन
शहर के युवा लेखक राजल की नई पुस्तक राजल नीति टाइम मैनेजमेंट तेलुगू का विमोचन तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने किया साथ ही साथ पुस्तक की सफलता के लिए आशीर्वाद स्वरुप शुभकामनायें भी दीं।
यह पुस्तक मुख्यतः समय प्रबंधन पर पर केंद्रित हैँ। बेहतर समय प्रबंधन की वजह से ही वो कक्षा 6 फेल और पढ़ाई छोड़ने से 9 डिग्री/सर्टिफिकेट की यात्रा तय कर पाए जिसमे एल. एल. बी, जर्नालिज्म, पी. जी. डी. बी. ए और बी लेवल जैसी 4 प्रोफेशनल डिग्रियां भी शामिल हैँ।
राजल ने विमोचन के लिए तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला का आभार व्यक्त किया। इस प्रयास को अपने स्वर्गीय दादाजी राधेश्याम गुप्त और स्वर्गीय दादीजी कामिनी देवी गुप्ता को समर्पित किया,और बताया की वो जो कुछ भी हैँ अपने स्वर्गीय दादाजी और स्वर्गीय दादी जी की वजह से हैँ और उनकी यह सफलता उन्हें ही समर्पित है ।
इसके हिंदी संस्करण का विमोचन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कर चुके हैं अन्य पुस्तकों का विमोचन केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी,तत्कालीन राज्यपाल राम नाइक भी कर चुके हैं साथ ही साथ राजल नीति पुस्तकों को  उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल,गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी और भारत के तत्कालीन उपराष्ट्रपति वेंकेया नायडू भी शुभकामनाएं दे चुकें हैँ।
तेलुगू के अलावा राजल नीति टाइम मैनेजमेंट का अनुवाद  हिंदी, अंग्रेजी, बांग्ला, मराठी, गुजरती, ओड़िया, पंजाबी,भोजपुरी,संस्कृत इत्यादि भाषाओं में हो चुका है । टाइम मैनेजमेंट विषय पर इतनी अधिक भाषाओं में किसी भी भारतीय लेखक का नहीं हुआ जितना की राजल द्वारा लिखित राजल नीति टाइम मैनेजमेंट का हुआ है |
राजल अब तक 8 पुस्तकें लिख चुकें हैँ जिनमे राजल नीति टाइम मैनेजमेंट, राजल नीति स्ट्रेस मैनेजमेंट और राजल नीति लोकव्यवहार प्रमुख है। इस अवसर पर सत्याकि,प्रिंस इत्यादि मौजूद थे |

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading