रचना की ‘एकत्व का आलोक : संत सौरभ’ का सुलतानपुर में विमोचन
एकता, मानवता और विश्वबंधुत्व का संदेश; वर्ल्ड रिकॉर्ड साहित्यिक पहल में 34वें दिन 34वीं पुस्तक का कवर जारी
गोरखपुर/सुलतानपुर। सौहार्द शिरोमणि संत सौरभ जी महाराज के जीवन-दर्शन और मानवीय विचारों पर आधारित पुस्तक ‘एकत्व का आलोक : संत सौरभ’ का सुलतानपुर में विमोचन किया गया। इसकी लेखिका श्रीमती रचना पी०एम०श्री केशकुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, सुलतानपुर में शिक्षिका हैं। विश्व प्रसिद्ध संत सौहार्द शिरोमणि संत सौरभ जी महराज गोरखपुर के निवासी है।
यह कृति वर्ल्ड रिकॉर्ड साहित्यिक पहल के अंतर्गत लगातार 34वें दिन 34वीं पुस्तक के कवर विमोचन के क्रम से जुड़ी है। पुस्तक में मानवता, प्रेम, करुणा, एकता, विश्वबंधुत्व और सर्वधर्म सद्भाव जैसे मूल्यों को प्रमुखता दी गई है। इसका उद्देश्य समाज में आपसी सम्मान, सहिष्णुता और शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व की भावना को प्रोत्साहित करना है।
विमोचन कार्यक्रम में श्री विनोद कुमार, श्री अरुण कुमार यादव, श्रीमती अनीता सिंह, श्री आलोक कुमार सोनकर और श्री प्रीतम सिंह उपस्थित रहे।
विश्व साहित्य के इस अभियान की आयोजन समिति में डॉ. अभिषेक कुमार, सर्वेश कांत वर्मा, डॉ नारायण यादव,डॉ. नीरज गुप्ता, डॉ. शंभू पंवार, डॉ. निशा अग्रवाल और डॉ. सुनीता सिंह सरोवर, डॉ नारायण यादव,डॉ निक्की शर्मा शामिल हैं।
पुस्तक का प्रकाशन गीता ज्ञान इंटरनेशनल पब्लिकेशन एवं दिव्य प्रेरक कहानियां ई-पब्लिकेशन सेंटर द्वारा किया गया है। यह कृति संत सौरभ जी महाराज के विचारों को व्यापक पाठक-वर्ग तक पहुंचाने का साहित्यिक प्रयास है।




