केन्या की डॉ. परविंदर नागी की पुस्तक में गूंजेगा संत सौरभ का वैश्विक सद्भाव संदेश

विश्व रिकॉर्ड साहित्यिक अभियान में लगातार 46वें दिन 46वीं पुस्तक का आवरण विमोचित

गोरखपुर, भारत/केन्या। विश्व रिकॉर्ड साहित्यिक अभियान के अंतर्गत केन्या की अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त द्विभाषी कवयित्री डॉ. परविंदर नागी की पुस्तक ‘संत सौरभ : द इटरनल वर्स ऑफ वननेस’ का आवरण विमोचित किया गया। यह पहल साहित्य के माध्यम से मानवता, शांति और वैश्विक सद्भाव का संदेश प्रसारित कर रही है।

यह पुस्तक धरा धाम इंटरनेशनल, गोरखपुर के प्रमुख जगत धर्म चक्रवर्ती एवं सौहार्द शिरोमणि संत डॉ. सौरभ पाण्डेय जी महाराज के जीवन-दर्शन और मानवतावादी विचारों से प्रेरित है।

लेखिका ने अपनी काव्यात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से करुणा, एकता, पारस्परिक सम्मान, शांति और सह-अस्तित्व जैसे सार्वभौमिक मूल्यों को प्रमुखता दी है। पुस्तक का शीर्षक मानवता की एकता और साझा चेतना का प्रतीक है, जो भौगोलिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक सीमाओं से परे लोगों को जोड़ने का संदेश देता है।

इस अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक पहल में विभिन्न देशों के लेखक अपनी रचनाओं के माध्यम से संत सौरभ के मानवतावादी दर्शन को प्रस्तुत कर रहे हैं। अभियान का उद्देश्य साहित्य के माध्यम से विश्व बंधुत्व, अंतरसांस्कृतिक समझ, शांति और सार्वभौमिक सद्भाव को प्रोत्साहित करना है। यह पहल वैश्विक स्तर पर मानवीय मूल्यों के प्रसार और विभिन्न संस्कृतियों के बीच संवाद को बढ़ावा देने की दिशा में प्रयासरत है।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

You missed

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading