मोरपंख फैशन लाइफस्टाइल मेले का टाइटल स्पॉन्सर बना राल्फ सेंसेस, भारतीय परंपरा और आस्था को देगा नई पहचान
मारवाड़ी युवा मंच उड़ान एवं मोर पंख के सौजन्य से रॉयल रेजीडेंसी में सजी विशाल प्रदर्शनी
गोरखपुर,दीपावली एवं अन्य त्योहारों की खुशियों के बीच गोरखपुर में आयोजित मोरपँख फैशन लाइफस्टाइल मेले को इस बार राल्फ सेंसेस का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ है। राल्फ सेंसेस इस मेले का टाइटल स्पॉन्सर बना है। मारवाड़ी युवा मंच उड़ान एवं मोर पंख के सौजन्य से रॉयल रेजीडेंसी में सजी इस विशाल प्रदर्शनी में फैशन, जीवनशैली और भारतीय परंपराओं से जुड़े उत्पादों को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया है।राल्फ सेंसेस अपने सुगंधित उत्पादों के माध्यम से भारतीय संस्कृति, परंपरा और धार्मिक आस्था से जुड़ने का संदेश दे रहा है। अगरबत्ती, धूप, कपूर तथा पूजा-पाठ में उपयोग होने वाली आवश्यक सामग्री के क्षेत्र में ब्रांड अपनी पहचान मजबूत करने की दिशा में प्रयासरत है। कंपनी का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण उत्पादों और मनमोहक सुगंध के माध्यम से त्योहारों की खुशियों को और खास बनाना है।मेले में विभिन्न स्टॉलों पर सजे उत्पादों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। त्योहारों के अवसर पर घरों को सुगंधित बनाने, पूजा-अर्चना तथा धार्मिक आयोजनों में उपयोग होने वाली सामग्री की प्रदर्शनी ने भारतीय संस्कृति और आस्था से जुड़े उत्पादों के महत्व को सामने रखा।राल्फ सेंसेस के ब्रांड एंबेसडर सांसद रवि किशन हैं। कंपनी के निदेशक अंकुश गुप्ता के नेतृत्व में ब्रांड की पहचान को विस्तार देने तथा ग्राहकों के बीच विश्वास मजबूत करने के प्रयास किए जा रहे हैं। गोरखपुर जोन के प्रबंधन की जिम्मेदारी मयंक चौधरी एवं महिमा चौधरी संभाल रहे हैं। दोनों स्थानीय बाजार में ब्रांड की उपस्थिति बढ़ाने और ग्राहकों तक उत्पादों की पहुंच सुनिश्चित करने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।भारतीय संस्कृति और आस्था को बढ़ावा देने की पहल जश्न फैशन लाइफस्टाइल मेला स्थानीय व्यापार, फैशन और पारंपरिक उत्पादों को एक मंच प्रदान कर रहा है। इस आयोजन के माध्यम से ग्राहकों को विभिन्न उत्पादों से परिचित होने के साथ त्योहारों की खरीदारी का अवसर भी मिल रहा है।राल्फ सेंसेस की सहभागिता से मेले को नई पहचान मिली है। भारतीय परंपरा, धार्मिक आस्था और सुगंध के संगम के रूप में यह पहल त्योहारों के उल्लास को विशेष बनाने के साथ स्थानीय व्यापारिक गतिविधियों को भी प्रोत्साहित कर रही है।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

You missed